Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली चुनाव: शाह ने लांच किया संकल्प पत्र पार्ट-3, 1700 अवैध को कॉलोनियों को किया जाएगा वैध…खरीद-ब्रिक्री का देंगे हक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र पार्ट-3 अमित शाह ने जारी किया। इससे पहले संकल्प पत्र के दो पार्ट जारी हो चुके हैं। इस दौरान गृहमंत्री ने कहा मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jan 25, 2025 | 04:15 PM

अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट-3 अमित शाह ने जारी किया। इससे पहले संकल्प पत्र के दो पार्ट जारी हो चुके हैं। इस दौरान गृहमंत्री ने कहा मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है। अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे। यमुना में तो डुबकी लगा नहीं सकते हैं।

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में कई घोटाले किए। उन्होंने स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ का घोटाला किया। यमुना को शुद्ध करने का वादा किया था, लेकिन 7 साल में भी पूरा नहीं हुआ।

1700 अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा वैध

सम्बंधित ख़बरें

BJP को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! अन्नामलाई ने बनाई नई पार्टी, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Wardha MLC Election: में अग्रवाल सहित एड. कोठारी ने वापस लिया नामांकन, लखानी की जीत की राह अब साफ

नासिक से नोटों के कितने बैग भरकर लाए संजय राउत? हॉर्स ट्रेडिंग वाले आरोपों पर भड़के बीजेपी नेता नवनाथ बन

इंदौर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जीतू पटवारी पर साधा निशाना, राज्यसभा चुनाव पर भी दिया बयान

वहीं गृहमंत्री ने दिल्ली वासियों के लिए संकल्प पत्र के तीसरे फेज में वादा किया कि 1700 से अधिक अवैध कॉलोनी वैध किया जाएगा। उन कॉलोनियों में रहने वालों को मलिकाना हक दिया जाएगा। उसके मालिकों खरीद व बिक्री के साथ तोड़ कर नया बनाने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग ने 13 हजार दुकानों को सील किया है। कई वर्षों से दुकाने बंद हैं। सरकार बनने पर हम उन दुकानों को न्यायिक प्रधिकरण के माध्यम से ओपेन कराएंगे। इसके बाद उसे फिर अलॉट करेंगे।

पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को झुग्गियों का मालिकाना हक

पाकिस्तान से 1947 में आए शरणार्थिों को लेकर शाह ने कहा कि उनके रहने की जगह लीज पर है। अभी तक उनकी कॉलोनियों की लीज बढ़ाई जाती है। उनको भी हम मालिकाना हक देंगे। इसके अलावा मजदूर वर्ग के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाएंगे। इस वेलफेयर बोर्ड के माध्यम से सभी मजदूरों का 10 लाख का जीवन बीमा व 5 लाख का दुर्घटना बीमा कराएंगे। इसके अलावा उनके बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के लिए फ्री यात्रा व शिक्षावृत्ति देंगे।

महाभारत कोरिडोर का वादा

यमुना को लेकर कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट के तर्ज पर यमुना रिवर फ्रंट बनाएंगे। टूरिज्म सेक्टर के लिए शाह ने वादा किया कि हम हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर महाभारत कोरिडोर बनाएंगे।

देश की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

नड्डा का दिल्ली वासियों के लिए संकल्प पत्र

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की ही तरह भाजपा ने भी महिलाओं को हर माह महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा 500 रुपये घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। जेपी नड्डा ने बताया कि दिल्ली में भाजपा सरकार आने पर गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे और न्यूट्रीशन भी दिया जाएगा।

नड्‌डा ने कहा कि दिल्ली में सीनियर सिटिजन को 60-70 साल वालों के लिए पेंशन 2000 से 2500 की जाएगी। 70 साल से ज्यादा वालों, विधवाओं, दिव्यांगों को 3 हजार रुपए मिलेगा, 500 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं, लोगों को 5 लाख रुपए दिल्ली सरकार की तरफ से एडिशनल कवर दिया जाएगा, कुल 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। 51 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

Amit shah released the third part of bjp manifesto in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2025 | 04:11 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • BJP
  • Delhi Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.