AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

Satyendra Jain Arrested: वित्तीय जांच में यह भी सामने आया कि इस टेंडर प्रक्रिया में बड़े स्तर पर कमीशन और रिश्वत का लेनदेन हुआ। पैसे को घुमाने के लिए विभिन्न फर्जी फर्मों का सहारा लिया गया।
aap leader satyendra jain arrested
आप नेता सत्येंद्र जैन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

AAP Leader Satyendra Jain Arrested: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) टेंडर में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में सत्येंद्र जैन समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ एवं आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व कॉन्ट्रैक्टुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव, मैसर्स एएन एंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर नागेंद्र यादव, मैसर्स यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और मैसर्स सृजनहार के प्रोप्राइटर पंकज वर्मा शामिल हैं।

किस केस में गिरफ्तार हुए सत्येंद्र जैन?

यह मामला मई 2024 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। विजिलेंस निदेशालय की शिकायत पर शुरू हुई जांच में सामने आया कि दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी अपग्रेडेशन टेंडर की शर्तों में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, टेंडर में जानबूझकर ऐसी तकनीकी और प्रतिबंधात्मक शर्तें शामिल की गईं।

जिससे प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाए और केवल एक विशिष्ट कंपनी, मैसर्स यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, को ही इसका फायदा पहुंचे। इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित पायलट स्टडी कराए बिना और पानी के जरूरी गुणवत्ता मानकों को हटाकर टेंडर आवंटित किया गया।

1.52 करोड़ रुपये की रिश्वत का खुलासा

वित्तीय जांच में यह भी सामने आया कि इस टेंडर प्रक्रिया में बड़े स्तर पर कमीशन और रिश्वत का लेनदेन हुआ। पैसे को घुमाने के लिए विभिन्न फर्जी फर्मों का सहारा लिया गया। आरोप है कि पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और उनके करीबियों के खातों में 1.52 करोड़ रुपये की रिश्वत ट्रांसफर की गई, जिसका इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया गया। एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा है।

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी पंजाब चुनाव से पहले डर के कारण यह कदम उठा रही है, क्योंकि सत्येंद्र जैन पंजाब के सह-प्रभारी हैं।

aap leader satyendra jain arrested
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल ACB कर रही मामले की जांच

जिस समय टेंडर की बात कही जा रही है, उस समय वे जेल में थे। फिलहाल, एसीबी पूरे मनी ट्रेल और अवैध संपत्तियों की विस्तृत जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com