-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Aap Will Face Another Setback Home Ministry Has Sought Permission From President To Arrest Satyendra Jain
Satyendar Jain: ‘आप’ को लगेगा एक और झटका…फिर तिहाड़ जाएंगे सत्येंद्र जैन, गृह मंत्रालय को मिलेगी राष्ट्रपति की मंजूरी?
- Written By: मृणाल पाठक
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार 14 फरवरी को राष्ट्रपति से आम आदमी पार्टी नेता के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 218 के तहत अदालत में मामला चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।

सत्येन्द्र जैन (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति ने काफी दिलचस्प मोड़ ले लिया है। बीजेपी के सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी के नेताओं की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी बीच आप के मंत्री रहे सत्येंद्र कुमार जैन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आप नेता सत्येंद्र कुमार जैन की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रपति से की मांग की है।
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार 14 फरवरी को राष्ट्रपति से आम आदमी पार्टी नेता के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 218 के तहत अदालत में मामला चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से प्रवर्तन निदेशालय से प्राप्त सामग्री के आधार पर सत्येंद्र कुमार जैन के खिलाफ मामला चलाने का अनुरोध किया है। वहीं, कुछ समय पहले आप नेता की ओर से नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की गई थी, जिस पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की ओर से दायर याचिका पर संज्ञान लेने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच फिर बाहर आया जमीन घोटाले का जिन्न, SIT के सामने सबूत पेश करेंगे संजय सिंह
SEBI के आरोप के बाद बड़ा एक्शन! राजेश एक्सपोर्ट्स के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 20 फरवरी तक फैसला सुनाने का आदेश दिया। इससे पहले आम आदमी पार्टी में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
दिल्ली की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक
जानकारी के लिए बता दें कि यह मनी लॉन्ड्रिंग मामला अगस्त 2017 के मामले से जुड़ा है, जिसमें सीबीआई ने आप नेता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद दिसंबर 2018 में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि आप नेता की संपत्ति 1.47 करोड़ रुपये की थी, जो 2015-17 के बीच जैन की आय के स्रोतों से करीब 217 फीसदी ज्यादा थी। इसके बाद वह 18 अक्टूबर को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 26 मई 2023 को मेडिकल आधार पर सत्येंद्र जैन को अंतरिम जमानत दे दी और इसे समय-समय पर बढ़ाया भी गया।
Aap will face another setback home ministry has sought permission from president to arrest satyendra jain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














