दिल्ली की महिलाओं को केजरीवाल ने दी सौगात, हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये, चुनाव के बाद होंगे डबल
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस योजना की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं अपना वादा पूरा किया है।
- Written By: मनोज आर्या
अरविंद केजरीवाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली की महिलाओं से AAP की सरकार ने जो वादा किया था, उसे अब पूरा किया गया है। आज ज गुरुवार (12 दिसंबर) को केजरीवाल ने ‘महिला सम्मान योजना” (Mahil Samman Yojana) की घोषणा की है। केजरीवाल की घोषणा से पहले सुबह दिल्ली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली, जिसके बाद आम आदमी पार्टी कार्यालय में पूर्व सीएम ने इसका ऐलान किया।
केजरीवाल की घोषणा के बाद इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये ट्रांसफर करेगी। यही नहीं अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देंगे। इस योजना के लिए कल (13 दिसंबर) से महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
दिल्ली-NCR से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा कल्चरल सेंटर, VVIP मेहमानों के लिए होगी विशेष व्यवस्था; जानें क्या है पूरा प्लान
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
कौन है नितिन नवीन? CM रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से कराया परिचय, बोली- अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका
आज मैं दो बड़ी घोषणाएं करने जा रहा हूं- केजरीवाल
इस योजना की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं दो बड़ी घोषणाएं करने जा रहा हूं और यह दोनों दिल्ली की माताओं-बहनों के लिए है। हमने वादा किया था कि हर महीने महिलाओं के खाते में 1000 रुपये डालेंगे। आज कैबिनेट ने इसे पास कर दिया है। महिलाओं को इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसका रजिस्ट्रेशन हो गया उनके अकाउंट में हजार रुपये हर महीने आने शुरू हो जाएंगे।
#WATCH दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…मैंने वादा किया था कि हर महिला को हर महीने 1,000 रुपए दूंगा…अब यह योजना दिल्ली में लागू हो गई है…10-15 दिन में चुनावों की घोषणा हो जाएगी इसलिए अभी खाते में पैसे ट्रांसफर करना संभव नहीं है। कुछ महिलाओं ने कहा… pic.twitter.com/9Y96eTGPvN — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2024
इस योजना के लिए पात्रता क्या है?
- महिला को दिल्ली का आधिकारिक वोटर होना चाहिए।
- महिलाओं की सालाना आय 2.50 लाख रुपये तक या उससे कम होनी चाहिए।
- महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक और 60 साल से कम होनी चाहिए।
- महिला के नाम पर कोई भी चार पहिया वाहन है तो वह योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का मास्टरस्ट्रोक
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच सत्ताधारी पार्टियों ने इस तरह की योजनाओं को शुरू किया और चुनाव में उन्हें महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला। जिसके बदलौत उनकी सत्ता में वापसी हुई। ऐसे में अब दिल्ली चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस तरह की योजना का सहारा लिया है। ऐस में अब उम्मीद है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला सम्मान योजना से उनकी पार्टी को फायदा पहुंचे।
