दिल्ली की महिलाओं को केजरीवाल ने दी सौगात, हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये, चुनाव के बाद होंगे डबल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस योजना की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं अपना वादा पूरा किया है।
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के सभी पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक वेतन देने की बात कही है।
अरविंद केजरीवाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली की महिलाओं से AAP की सरकार ने जो वादा किया था, उसे अब पूरा किया गया है। आज ज गुरुवार (12 दिसंबर) को केजरीवाल ने 'महिला सम्मान योजना" (Mahil Samman Yojana) की घोषणा की है। केजरीवाल की घोषणा से पहले सुबह दिल्ली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली, जिसके बाद आम आदमी पार्टी कार्यालय में पूर्व सीएम ने इसका ऐलान किया।

केजरीवाल की घोषणा के बाद इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये ट्रांसफर करेगी। यही नहीं अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देंगे। इस योजना के लिए कल (13 दिसंबर) से महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

आज मैं दो बड़ी घोषणाएं करने जा रहा हूं- केजरीवाल

इस योजना की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं दो बड़ी घोषणाएं करने जा रहा हूं और यह दोनों दिल्ली की माताओं-बहनों के लिए है। हमने वादा किया था कि हर महीने महिलाओं के खाते में 1000 रुपये डालेंगे। आज कैबिनेट ने इसे पास कर दिया है। महिलाओं को इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसका रजिस्ट्रेशन हो गया उनके अकाउंट में हजार रुपये हर महीने आने शुरू हो जाएंगे।

इस योजना के लिए पात्रता क्या है?

  • महिला को दिल्ली का आधिकारिक वोटर होना चाहिए।
  • महिलाओं की सालाना आय 2.50 लाख रुपये तक या उससे कम होनी चाहिए।
  • महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक और 60 साल से कम होनी चाहिए।
  • महिला के नाम पर कोई भी चार पहिया वाहन है तो वह योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का मास्टरस्ट्रोक

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच सत्ताधारी पार्टियों ने इस तरह की योजनाओं को शुरू किया और चुनाव में उन्हें महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला। जिसके बदलौत उनकी सत्ता में वापसी हुई। ऐसे में अब दिल्ली चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस तरह की योजना का सहारा लिया है। ऐस में अब उम्मीद है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला सम्मान योजना से उनकी पार्टी को फायदा पहुंचे।

Navbharat Live
navbharatlive.com