AAP नेता मनीष सिसोदिया ने BJP पर लगाया आरोप, पदयात्रा में केजरीवाल पर हमले की कोशिश

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई।
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने BJP पर लगाया आरोप, पदयात्रा में केजरीवाल पर हमले की कोशिश
अरविंद केजरीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई। आप के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से भेजे गए गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की।

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल जी को कुछ होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं—आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।

यहां पढ़िए मनीष सिसोदिया की एक्स पोस्ट 

आप के एक और वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा कि जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल जी पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।

यहां देखिए वीडियो

आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में विकासपुरी में पदयात्रा कर रहे थें तभी पदयात्रा के दौरान भाजपा के लोगों ने हमला किया है। आप ने कहा कि भाजपा के लोग अरविंद केजरीवाल के पास पहुंचे। पुलिस ने भाजपा के लोगों को नहीं रोका।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com