दिल्ली की पटपड़गंज सीट पर AAP उम्मीदवार अवध ओझा हारे, जानें किस पार्टी ने बजाया जीत का बिगुल
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना शुरू हो चुकी है जिसमें शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। यहां की चर्चित सीट पटपड़गंज पर इस बार आम आदमी पार्टी से मनीष सिसोदिया की जगह अवध ओझा को चुनावी मैदान में खड़ा किया था।
- Written By: प्रीति शर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना जारी हैं। यहां की चर्चित सीट पटपड़गंज पर इस बार आम आदमी पार्टी से मनीष सिसोदिया की जगह अवध ओझा को चुनावी मैदान में खड़ा किया था। वहीं बीजेपी ने इस सीट से फिर रवीन्द्र सिंह नेगी को टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने अनिल कुमार को मैदान में उतारा है।
दिल्ली की पटपड़गंज सीट पर पूरे देश की नजरें हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ते आ रहे थे लेकिन इस बार पार्टी ने अवध ओझा को मैदान में उतारा था। इस सीट से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।
अब तक हुई मतगणना के अनुसार आम आदमी पार्टी को नुकसान होता दिख रहा है। जहां आप के उम्मीदवार अवध ओझा ने हार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है।। बीजेपी के रवीन्द्र सिंह नेगी ने इस बार कमान अपने हाथों में संभाल ली है। वहीं कांग्रेस पार्टी के अनिल कुमार तीसरे नंबर पर हैं।
बता दें कि पटपड़गंज सीट पर पिछले 7 विधानसभा चुनावों में से 4 बार कांग्रेस को जीत मिली थी। जहां कांग्रेस की तरह से 1993 से लेकर 2008 तक अशोक कुमार ने जीत हासिल की थी। साल 2013 आने के बाद इस सीट पर आम आदमी पार्टी का वर्चस्व देखने को मिला। यहां से मनीष सिसोदिया तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। इस सीट अब तक बीजेपी को जीत नहीं मिली थी।
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नेगी को मैदान में उतारा था जिसने मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। इस वजह से बीजेपी ने एक बार फिर से नेगी पर भरोसा जताया है। दिल्ली की इस सीट से अवध ओझा की हार और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया की हार आप पार्टी के लिए चिंताजनक है।
