दिल्ली की सड़क पर हैवानियत! DU की छात्रा पर 3 युवकों ने फेंका एसिड, बुरी तरह झुलसी युवती

Acid Attack On Student: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की छात्रा पर एसिड अटैक हुआ। इस हादसे में छात्रा के दोनों हाथ जल गए।
दिल्ली की सड़क पर हैवानियत! DU की छात्रा पर 3 युवकों ने फेंका एसिड, बुरी तरह झुलसी युवती
DU की छात्रा पर एसिड अटैक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Acid Attack On Delhi University Student: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की एक छात्रा पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यह हमला कॉलेज से कुछ दूरी पर उस समय हुआ, जब छात्रा अपने क्लास के लिए जा रही थी। घटना में छात्रा ने अपना चेहरा बचा लिया, लेकिन उसके दोनों हाथ जल गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह हमला सुबह लगभग 10 बजे हुआ। एक ज्वलनशील पदार्थ (Acid) छात्रा पर फेंका गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पीड़िता को पास के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के हाथों में चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

सेकंड ईयर की स्टूडेंट पीड़िता

पुलिस ने बताया कि मुकुंदपुर की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा सेकंड ईयर की स्टूडेंट है और लक्ष्मीबाई कॉलेज अशोक विहार जा रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जितेंद्र, जो पीड़िता को जानता था, अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया। आरोप है कि ईशान ने अरमान को बोतल दी, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ था और उसने इसे छात्रा पर फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसका जितेंद्र के साथ विवाद हुआ था, जो हमले के पीछे संभावित वजह हो सकती है।

FSL टीम ने घटना स्थल का किया मुआयना

क्राइम टीम और FSL टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें आसपास के इलाके में जांच कर रही हैं। CCTV फुटेज और गवाहों से पूछताछ जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे कोई पुराना विवाद था या नहीं। घटना ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा के लिए कॉलेज और आसपास के इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com