Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में 2 महिलाओं से गैंगरेप के मामले में 5 अरेस्ट, शराब पिलाकर नाबालिग और मौसी की लूटी थी इज्जत

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 17 और 22 साल की दो लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 10 नवंबर को कस्तूरबा निकेतन इलाके में उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया, जिसके बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Apr 15, 2025 | 06:12 PM

दिल्ली में गैंगरेप (कांसेप्ट फोटो, सौ. से सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कस्तूरबा निकेतन इलाके में 2 लड़कियों से रेप के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने उस कार को बरामद किया है, जिसमें घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने के बाद विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और स्थानीय जांच के जरिए आरोपियों का पता लगा लिया।

मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि 17 और 22 साल की दो लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 10 नवंबर को कस्तूरबा निकेतन इलाके में उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया, जिसके बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये हैं पकड़े गए आरोपी
आरोपियों की पहचान शिवम परछा, अमन पाल, आशीष, अमर मेहरा और अभिषेक के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जिस कार में कथित अपराध हुआ, उसे बरामद कर लिया गया है। बयान में कहा गया कि दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के बाद तकनीकी निगरानी और स्थानीय जांच के जरिए आरोपियों का पता लगाया गया।

पुलिस के अनुसार 10 नवंबर को सुबह करीब 4 बजे सफदरजंग अस्पताल से एक मेडिको लीगल केस के बारे में सूचना मिली थी, जिसमें दिल्ली के आश्रम इलाके की रहने वाली नाबालिग 17 वर्षीय लड़की और रिश्त में उसकी 22 साल की मौसी के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है। उसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई शुरू की।

कोल्ड ड्रिंक में डालकर पिलायी शराब
पीड़िता के बयान से पता चला कि रात करीब 12 बजे डिफेंस कॉलोनी के पास अंडरपास क्लब के पास गयी थी। तभी एक कार में कुछ लोग वहां पहुंचे हैं। कार में बैठे लोगों ने दोनों से थोड़ी देर इंतजार करने को कहा और उन्हें मालवीय नगर या गुड़गांव के दूसरे क्लब में ले जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार सवार लोगों ने आपस में बातचीत शुरू की और पीड़िता के साथ फोन नंबर का आदान-प्रदान किया। जब पीड़ित कार के अंदर बैठी तो उन्होंने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी।

इसे भी पढ़ें…दिल्ली बना अपराध का गढ़! 300 दिन में 160 रंगदारी के कॉल, व्यापारियों को हर दूसरे दिन मिल रही धमकी

पीड़िता का कहना है कि बाद में, आरोपी कथित तौर पर पीड़ितों को गुड़गांव सहित विभिन्न स्थानों पर ले गए। अंत में वे उन्हें कस्तूरबा निकेतन के एक घर में ले गए और उनका यौन उत्पीड़न किया। रेप करने के बाद आरोपियों में से एक ने उन्हें आश्रम में मौसी के घर के पास छोड़ दिया और वहां से चले गए। इसके बाद अगली सुबह दोनों पीड़ित महिलाएं सफदरजंग अस्पताल गयीं।

इसे भी पढ़ें…दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सिद्दीकी की बढ़ायी अंतरिम सुरक्षा

बताया जा रहा है कि नाबालिग भतीजी को पेट दर्द के लिए एसजेएच के डॉक्टर ने भर्ती कराने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। एमएलसी और पीड़ितों के बयान के बाद धारा 64 (1), 70 (1) और 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच चल रही है।

5 arrested in delhi for gang rape of two women

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 04:46 PM

Topics:  

  • Gang rape

सम्बंधित ख़बरें

1

राजस्थान में चलती कार में गैंगरेप, आईटी कंपनी के सीईओ ने मैनेजर के साथ की दरिंदगी

2

हवनकुंड की राख, कपड़ों पर ‘सीमेन’ के दाग और 7 साल की बेटी; संभल गैंगरेप-मर्डर केस की खौफनाक इंसाफ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.