Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMNRF से 2-2 लाख की मदद

Malviya Nagar Hotel Fire Compensation: दिल्ली में आज सुबह मालवीय नगर में एक होटल में आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर पीएम मोदी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 03, 2026 | 01:12 PM

मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Narendra Modi Condolences: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब तक लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही मृतकों के परिवार और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग; 20 से अधिक लोगों की मौत, विदेशी मेहमानों में मची चीख-पुकार

CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला! 2 मिनट में 15 लाख हिट्स; सुरक्षा के बीच 14,000 छात्रों ने किया आवेदन

Delhi Heatwave Alert: राजधानी दिल्ली में हीट एक्शन प्लान लागू, सरकार ने 4.7 लाख लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री

‘मोदी सरकार के कार्याकाल में 90 बार पेपर लीक हुए’, नीमच पहुंचते ही गरजे जीतू पटवारी; जमकर साधा निशाना

The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from… — PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं।”

Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar. My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.… — Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026

उन्होंने आगे लिखा, “घटना की सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, सीएटीएस एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए। उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें – 18 महीने के मासूम पर 51 चोटों के निशान, मां और लिव-इन पार्टनर बने हैवान, तोड़ी पसलियां, पोस्टमार्टम में खुलासा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, “हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मालवीय नगर होटल अग्निकांड

मालवीय नगर के ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में बुधवार सुबह आग लगी थी। सुबह करीब 8:50 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां और आपातकालीन वाहन मौके पर भेजे गए। बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मालवीय नगर अग्निकांड में अब तक लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका है। प्रधान निदेशक की देखरेख में तलाशी अभियान जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद रेस्टोरेंट में धुआं भर गया, जिसकी वजह से कई लोग बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बेहोश हुए लोगों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: मालवीय नगर अग्निकांड में कितने लोगों की मौत हुई है?

    Ans: अब तक इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

  • Que: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों के लिए क्या घोषणा की?

    Ans: पीएम मोदी ने PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

  • Que: यह आग कहां लगी थी?

    Ans: आग दिल्ली के मालवीय नगर स्थित 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' में लगी थी।

  • Que: घटना के बाद कितने लोगों को बचाया गया?

    Ans: राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक लगभग 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

21 dead in malviya nagar fire tragedy pm modi express grief 2 lakh aid from pmnrf

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 01:08 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • Narendra Modi
  • Rekha Gupta

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.