Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में AAP को लगा 440 वोल्ट का तगड़ा झटका, 15 निगम पार्षदों ने इस्तीफा देकर नई पार्टी का कर दिया ऐलान

इन सभी 15 निगम पार्षदों ने इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने की घोषणा भी कर दी है। पार्षदों ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर नगर निगम को ठीक से ना चला पाने का आरोप लगाया है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: May 17, 2025 | 03:14 PM

अरविंद केजरीवाल (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 27 सालों बाद भारतीय जनता पार्टी की शानदार वापसी हुई और आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार को दिल्ली के सत्ता से हाथ धोना पड़ा। ऐसे में अब एक बार फिर से आम आदमी पार्टी को 440 वोल्ट का झटका लग गया है। दरअसल, पार्टी के 15 निगम पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है।

इन सभी 15 निगम पार्षदों ने इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने की घोषणा भी कर दी है। पार्षदों ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर नगर निगम को ठीक से ना चला पाने का आरोप लगाया है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम पार्टी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

नई पार्टी का क्या होना नाम?

आपको बता दें कि पार्षदों ने नई पार्टी का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी होगा। इतनी ही नहीं इन लोगों ने पार्टी के मुखिया का भी नाम ऐलान कर दिया। नई पार्टी के मुखिया का नाम ऐलान करते हुए कहा कि मुकेश गोयल को पार्टी का मुखिया चुना गया है।

सम्बंधित ख़बरें

इतने अहम संस्थान की इज्जत मत उछालिए! चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, लगाए BJP के अंडर में काम करने के आरोप

नवभारत निशानेबाज: प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव के बाद, राघव चड्डा पर गिरी गाज

“PM मोदी से मिलने जा रहा हूं…” घर से ये कहकर निकला था दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में आरोपी ‘सरबजीत’

‘कुछ लोग आरोप लगाकर अपना करियर बनाते हैं’, SG तुषार मेहता का तंज; शराब नीति मामले में CBI को हाईकोर्ट का नोटिस

आप से इस्तीफा दिए इन 15 पार्षदों ने बताया कि हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकिट से चुने गए थे लेकिन 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ रहा। शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई। जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम सभी पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

पाकिस्तान से आई धूल से बिगड़ा दिल्ली का AQI, एक बार फिर से GRAP-1 की वापसी; जानें नए नियम

पार्षदों का कहना है कि दिनांक 17-5-2025 को अपनी पार्टी का गठन कर रहे हैं जिसका नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी होने वाला है। हम सभी मुकेश गोयल जी को अपनी पार्टी का नेता स्वीकार करते हैं। इन पार्षदों ने आगे बताया कि आज हेमवंद गोयल जी की अध्यक्षता में 13 निगम पार्षदों द्वारा मुकेश गोयल जी को इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का नेता चुना गया है। आपको बता दें, जिन 13 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है, उनमें मुकेश गोयल, हिमानी जैन, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार लाडी, सुमन अनिल राणा और दिनेश भारद्वाज शामिल हैं।

15 municipal councilors resigne from aap announce new party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 03:12 PM

Topics:  

  • AAP
  • Arvind Kejriwal
  • Delhi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.