Nagpur News: शादीशुदा महिलाओं को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज
नागपुर में कुछ दिन पहले एक व्यापारी के अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने के मामले में जेल से रिहा हुए अपराधी रोशन शेख एक बार फिर से पुलिस की गिरफ्त में है। अब पुलिस ने उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है...
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: नागपुर में कुछ दिन पहले एक व्यापारी के अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने के मामले में जेल से रिहा हुए अपराधी रोशन शेख एक बार फिर से पुलिस की गिरफ्त में है। बताया जाता है कि एक युवती की शिकायत पर सदर पुलिस ने रोशन के खिलाफ रेप और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। रोशन के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट और रेप के मामले में वह पहले भी पकड़ा जा चुका है।
इसके पहले नागपुर के एक व्यापारी गौरव दाणी का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने रोशन शेख गिरफ्तार किया था। क्राइम रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने रोशन और उसके साथियों के खिलाफ मकोका भी लगाया था। कुछ महीने पहले ही वह इस मामले में बरी होकर जेल से बाहर आया था।
संपन्न परिवारों की शादीशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था
आरोपी रोशन शेख लड़कियों और संपन्न परिवारों की शादीशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने को लेकर भी चर्चा में रहा है। बताया जाता है कि 6 महीने पहले पीड़ित युवती की एक इवेंट मैनेजर के जरिए रोशन से दोस्ती हुई। रोशन ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। लगभग रोजाना वह सदर के एक होटल में पीड़िता के साथ बैठता था।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में एट्रोसिटी एक्ट मामलों की समीक्षा, जिला दक्षता समिति की बैठक में चर्चा
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
नागपुर में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, नंदनवन में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या; शहर में दहशत
नागपुर में रिश्तों का कत्ल: 20 हजार रुपए के विवाद में नाती ने नानी की बेरहमी से की हत्या
शादी का झांसा देकर उसे होटल के कमरे में ले गया। वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता को रोशन की अय्याशियों के बारे में पता चला। उसके और भी युवतियों के साथ संबंध होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने दूरी बना ली।
अश्लील फोटाे और वीडियो बनाया
पीड़िता को पता चला कि रोशन ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी लिए हैं जिनके बारे में वह अपने दोस्तों को बता रहा है। पीड़िता ने उसे फटकार लगाई और पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी। रोशन ने पहले तो उसे बहला-फुसलाकर शांत कर दिया। बाद में फिर उसका शोषण करना शुरू कर दिया। जबरन उसे दाभा के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
शादी करने से किया इनकार
पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला तो रोशन ने जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से मारपीट भी की। उसके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देने लगा। आखिर परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत सदर पुलिस से की। पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रोशन को गिरफ्तार कर लिया।
