झारखंड: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को मिली मौत की सजा, गला घोंटकर हुई थी हत्या, 4 गिरफ्तार
Crime News: झारखंड के पलामू में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पिछे पहुंचा दिया है।
- Written By: पूजा सिंह
पुलिस गिरफ्त में चार आरोपी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Jharkhand Crime News: झारखंड के पलामू में पुलिस ने हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक वाले चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पलामू जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया था । युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि युवक कि हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमरेंद्र सिंह उर्फ बब्लू सिंह के रूप में हुई, जो सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव का निवासी था। पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक तौर पर यह मामला ट्रेन दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की जांच से स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या की गई थी।
प्रेमिका की शादी के बाद भी संपर्क में था मृतक
जांच में यह सामने आया कि अमरेंद्र का पिछले पांच वर्षों से गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। वर्ष 2022 में युवती की शादी हो गई, फिर भी अमरेंद्र से उसका संपर्क बना हुआ था। युवती के परिजन इस रिश्ते को लेकर लंबे समय से नाराज थे।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में दहेज प्रताड़ना के 3 अलग मामले; 9 ससुरालीजनों पर वेदांत नगर, वालूज और जिन्सी में FIR दर्ज
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
प्रेमिका के परिजनों ने घटा घोंटकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की रात अमरेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया। युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जोगियाही गांव के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि यह दुर्घटना प्रतीत हो। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर योगेंद्र यादव, राकेश यादव, कलावती देवी और बृक्ष यादव को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी सुआ ग्राम के निवासी हैं।
यह भी पढ़ें : इंदौर: साइबर ठगों के निशाने पर फाइनेंस कंपनी की डायरेक्टर, ऐसे किया डिजिटल अरेस्ट
पुलिस गिरफ्त में चार आरोपी
पलामू सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई रविंद्र कुमार सिंह के आवेदन पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद तकनीकी जांच जारी है। जरूरत पड़ने पर आरोपियों को रिमांड पर लिया जा सकता है। फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
