UP Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी जीतू ढेर, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

उत्तर प्रदेश पुलिस की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू ढेर हो गया। हाथरस के पास पुलिस टीम के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस को एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
यूपी पुलिस एनकाउंटर में इनामी ढेर
यूपी पुलिस एनकाउंटर में इनामी ढेर
Published on
Updated on

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों को मिट्टी में मिलाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में यूपी पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक और शातिर अपराधी को मार गिराया है। मैनपुरी पुलिस और STF आगरा यूनिट के ज्वाइंट ऑपरेशन में हाथरस में टीम और शातिर अपराधी जितेंद्र उर्फ जीतू के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में फायरिंग के दौरान जीतू को गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस टीम के मुताबिक अपराधी जीतू हत्या में वांछित था और उसपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। मुखबिर की सूचना पर टीम हाथरस जा रही थी तभी थाना एलाउ क्षेत्र में तारापुर कट पुलिया पर बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान बदमाश जीतू को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की है जबकि कई खोखे और जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com