Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Unnao News: घर में नूडल्स बनाना बुजुर्ग को नागवार गुजरा, रिटायर्ड कर्मी ने उठाया खौफनाक कदम

घर में नूडल्स बनाए जाने से नाराज बुजुर्ग का पारा चढ़ गया। रिटायर्ड कर्मचारी ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ा दिया। घटना हैरान करने वाली है लेकिन यूपी के उन्नाव जिले में हुई वारदात से हर कोई हैरान है।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 02, 2025 | 08:39 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: आज की तारीख में नूडल्स हर घर में बच्चोें का पसंदीदा नाश्ता हो गया है। हालांकि कहा जाता है कि ज्यादा नूडल्स सेहत के लिए हानिकारक होता है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक रिटायर्ड ओईएफ कर्मचारी भी घर में बच्चों को नूडल्स देने के खिलाफ रहते थे। शुक्रवार को उन्होंने बच्चों को नूडल्स बनाकर देने से मना किया लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। जैसे ही बच्चों के लिए नाश्ते में नूडल्स बनकर आए उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज रिटायर्ड कर्मचारी ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ा डाला।

रिटायर्ड ओईएफ कर्मचारी रामौतार अक्सर कहते थे कि नूडल्स बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसे घर में मत बनाया करो, लेकिन उनकी बात नहीं मानी जाती थी। बीती रात भी नूडल्स बना तो उनका पारा चढ़ गया और उन्होेंने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

‘नूडल्स बहुत नुकसान करता है, क्यों बनाते हो’

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा निवासी रामौतार ओईएफ से रिटायर्ट कर्मचारी थे। घर में नूडल्स बनने को लेकर   वह काफी गुस्सा करते थे। रामौतार का कहते थे कि नूडल्स बहुत नुकसान करता था। बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। पेट संबंधी कई बीमारी हो जाती है। शुकवार को भी मैगी बनने की बात होने लगी तो वह खासे नाराज हो गए। वह बोले नूडल्स मत बनाना घर में वरना ठीक नहीं होगा। इसके बाद भी परिजन नहीं माने और बच्चोें के लिए नूडल्स बना दिए। इससे नाराज होकर उन्होंने घर में ही तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फॉरेसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची

घटना की जानकारी पर गंगाघाट कोतवाली से पुलिस की टीम पहुंची और छानबीन करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पड़ोसियों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से वह काफी चिड़चिड़े हो गए थे। परिजनों का कहना था नूडल्स बनने पर गुस्सा करते थे लेकिन ये नहीं सोचा था कि इतना नाराज हो जाएंगे कि ऐसे कुछ कर जाएंगे।

Old man shot himself in unnao for making noodles

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 08:39 PM

Topics:  

  • Crime In UP
  • Crime News
  • Unnao District

सम्बंधित ख़बरें

1

मुलाकात, उम्मीद और ये 3 मांगें; राहुल गांधी के साथ चर्चा के बाद उन्नाव पीड़िता ने खोले दिल के राज

2

ठाणे में सौतेली मां की हत्या का आरोपी बेटा बरी, पारिवारिक विवाद में 5 साल पहले गई थी महिला की जान

3

Video: हमारे साथ अन्याय हुआ….कुलदीप सेंगर को जमानत पर बोली रेप पीड़िता, छलका दर्द

4

सिगरेट पीने से रोकती थी बेटी, मां ने गला घोंटकर मार डाला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.