Mumbai Crime: 'मायानगरी' में 3 साल पुरानी रंजिश ने ली 3 लोगों की जान, दो परिवारों में चले चाकू और धारदार हथियार

मुंबई के बोरीवली में एक झुग्गी-बस्ती इलाके में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते रविवार को हुई झड़प में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।
मुंबई में दो परिवारों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत, चार घायल
पुलिस ने घटनास्थल की किया सील (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मुंबई के बोरीवली में एक झुग्गी-बस्ती इलाके में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते रविवार को हुई झड़प में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गणपत पाटिल नगर झुग्गी-बस्ती में हुई झड़प के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें रामनवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद और विरोधी पक्ष के हमीद शेख की मौत हो गई।

पुलिस के बताया कि घायलों की पहचान रामनवल के बेटों अमर और अमित जबकि शेख के बेटों अरमान और हसन के रूप में हुई है। शेख और गुप्ता के परिवार के बीच 2022 में विवाद हुआ था और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को दोपहर में शराब के नशे में धुत हमीद शेख ने इलाके में नारियल बेचने वाले रामनवल गुप्ता से झगड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। थोड़ी देर बाद गुप्ता के बेटे अमर, अरविंद और अमित भी उनके साथ आ गए, जबकि शेख ने अपने बेटों अरमान और हसन को बुला लिया।

मुंबई में दो परिवारों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत, चार घायल
हमले में इस्तेमाल हुए चाकू और हारदार हथियार (सोर्स: सोशल मीडिया)

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों शुरुआत में हाथापाई हुई। इसके बाद एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। एमएचबी पुलिस थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

पुलिस ने कहा- दो एफआईआर दर्ज

पुलिस ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया है। घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। मौके से हथियार बरामद किए गए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com