Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Meerut Murder Case: मुस्कान के पेट में किसका बच्चा? सौरभ राजपूत के भाई ने किया बड़ा दावा

जहां एक तरफ हत्या के मामले में पुलिस की जांच चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सौरभ राजपूत के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी है। सौरभ के परिवार ने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया है कि होने वाले बच्चे

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 13, 2025 | 05:19 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मेरठ: मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी के बारे में नई जानकारी सामने आई है। मेडिकल जांच में पता चला है कि मुस्कान गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड में पुष्टि हुई है कि वह करीब 4 से 6 हफ्ते की गर्भवती है। इस खबर के बाद जेल प्रशासन ने कहा है कि अब उसे गर्भवती कैदियों के लिए तय विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें नियमित जांच, पोषण संबंधी मदद और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी शामिल है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक मुस्कान को शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में ले जाया गया था। जांच के बाद उसे करीब डेढ़ बजे वापस जेल लाया गया। जेल अधिकारियों ने यह भी कहा कि गिरफ्तारी के बाद से उसके परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने नहीं आया है।

क्या बोले जेल अधीक्षक?

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा- ’12 अप्रैल को करीब 11:45 बजे मुस्कान को पुलिस टीम और फार्मासिस्ट की निगरानी में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जांच के बाद उसे करीब डेढ़ बजे वापस जेल लाया गया। इस दौरान वह करीब एक घंटे 45 मिनट तक जेल से बाहर रही।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि 19 मार्च को मुस्कान और उसके दोस्त साहिल शुक्ला को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उन्होंने सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़ों को ड्रम में छिपा दिया था। घटना के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश भाग गए थे। बाद में मुस्कान ने परिवार के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच चल रही है।

सौरभ के परिवार ने कही बड़ी बात

जहां एक तरफ हत्या के मामले में पुलिस की जांच चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सौरभ राजपूत के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी है। सौरभ के परिवार ने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया है कि होने वाले बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। वहीं सौरभ के भाई बबलू राजपूत ने कहा- ‘अगर मुस्कान के गर्भ में पल रहा बच्चा मेरे भाई सौरभ का है तो हम उसे गोद लेंगे और अपने बच्चे की तरह पालेंगे। वह हमारे खून का हिस्सा है।’

क्राइम की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं मुस्कान के परिवार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जेल सूत्रों के अनुसार मुस्कान के परिवार से कोई भी उससे मिलने नहीं आया है, जबकि साहिल शुक्ला की दादी पुष्पा दो बार उससे मिलने आई हैं। वे उसके लिए कपड़े और फल भी लेकर आई हैं।

Meerut murder case whose child is in womb of muskan saurabh brother made a big claim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2025 | 05:19 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Meerut
  • Uttar Pradesh Police

सम्बंधित ख़बरें

1

शेखपुरा पुलिस की सतर्कता से चुनाव में भय फैलाने की साजिश नाकाम, 3 देशी कट्टे और 17 कारतूस बरामद

2

50 करोड़ की रिश्वत, महिला पुलिसकर्मी का यौन शोषण; ASI आत्महत्या से खुला IPS केस का काला राज: VIDEO

3

IPS खुदकुशी केस में अब कानूनी जंग, कोर्ट ने पूरन के परिवार को थमाया नोटिस; पुलिस के क्या आरोप?

4

रांची में बाइक चोर गिरोह के 15 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 22 मोटरसाइकिलें बरामद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.