Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manipur में फिर इंसानियत शर्मसार, नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या; शव लहू-लुहान हालत में बरामद

Manipur के चुराचांदपुर जिले में एक मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़की के साथ जंगल में दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। शव लहू-लुहान हालत में बरामद हुआ है। राज्य में एक महीने के भीतर यौन उत्पीड़न से जुड़ी तीसरी वारदात है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Apr 12, 2025 | 12:51 PM

सिंबॉलिक इमेज

Follow Us
Close
Follow Us:

इम्फाल: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़की के साथ जंगल में दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। शव लहू-लुहान हालत में बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना राज्य में एक महीने के भीतर यौन उत्पीड़न से जुड़ी तीसरी वारदात है, जिससे लोगों में गुस्सा और भय दोनों हैं। तनावपूर्ण माहौल और रुक-रुक कर हो रही हिंसक घटनाओं के बीच इस कृत्य ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।

इसी दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में उग्रवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां बिष्णुपुर, इंफाल पूर्व-पश्चिम और कांगपोकपी जिलों से की गईं। पकड़े गए सभी संदिग्ध जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी और युवाओं की भर्ती जैसे मामलों में शामिल थे। इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि राज्य की कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर सक्रिय हैं। बता दें कि अभी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।

जंगल में लहू-लुहान हालत में मिली लाश

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा पुलिस की बड़ी कामयाबी: समतानगर चोरी का पर्दाफाश, यवतमाल के 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 10.41 लाख का माल बरामद

अमरावती में 24 घंटे में सुलझी सनसनीखेज हत्या, 8 आरोपी चिन्हित, 4 गिरफ्तार

लातूर में घरेलू कलेश का खौफनाक अंत! शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, पति की मौत; पत्नी गिरफ्तार

नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रीवा एक्सप्रेस में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, 6.68 लाख बरामद

यह घटना उस समय सामने आई जब लड़की लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों की चिंता बढ़ने पर उसकी तलाश शुरू हुई, जिसके बाद शव बरामद हुआ। शव पर चोट के निशान थे और कपड़े फटे हुए मिले। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना ने पूरे जिले में यौन उत्पीड़न से जुड़ी हाल की कई घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद अध्याय जोड़ती है।

क्राइम की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उग्रवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छह गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों से छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे और कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। कुछ ने जबरन वसूली में हिस्सा लिया, तो कुछ हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी में लिप्त थे। एक व्यक्ति को उस वक्त पकड़ा गया जब वह ट्रक चालक से जबरन वसूली कर रहा था। इन गिरफ्तारियों से राज्य में सक्रिय चरमपंथी गतिविधियों पर लगाम कसने की उम्मीद बढ़ी है।

Manipur mentally ill minor assault and murdered body found in forest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2025 | 12:51 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Manipur
  • Manipur News
  • manipur violance

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.