-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Jaunpur Up Triple Murder Sharp Weapon Hammer Attack Family Protest Video
धारदार हथियार से वार और हथौड़े से कुचला सिर…ट्रिपल मर्डर से दहला यूपी का जौनपुर, परिजनों ने काटा हंगामा-VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बाप के साथ दो बेटों की रविवार और सोमवार की रात धारदार हथियार और हथौड़े से सर कुचलकर हत्या कर दी गई है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और भीड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति समेत उसके दो बेटों की देर रात दुकान में रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई। घटना का पता सुबह तब चला, जब घर का सदस्य दुकान पर पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। वहीं, परिजनों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव अंडरपास के पास हुई। मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी की यहां दुकान और वर्कशॉप है। रात में अधिक काम होने के कारण वह अपने दो बेटों- यादवीर और गुड्डू के साथ रुक गए थे। परिजनों ने भी सोचा कि रात में वे दुकान में ही सो गए होंगे।
तीन लाशें और चारों तरफ खून
लेकिन सुबह जब घर का सदस्य खाना लेकर दुकान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दुकान में तीनों के शव पड़े थे और चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। ऐसा लग रहा है कि सिर पर लोहे की रॉड, धारदार हथियार और हथौड़े से हमला किया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए, जिससे साफ है कि साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
इंदौर: होटल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मौजूद 5 लोगों की तलाश में पुलिस
IMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
Ghaziabad Pink Booth: पिंक बूथ के बाहर घायल युवक की मदद न मिलने पर मौत, महिला पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप
परिजनों ने किया चक्काजाम
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पंचनामा भरा। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। पुलिस जब शवों को पोस्टमार्टमें के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाईपास पर जाकर सड़क जाम करने लगे। काफी समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस गए। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
No dignity in death. Three people – father and two sons – were mercilessly killed in Jaunpur district of Uttar Pradesh. The body bags were bundled in a mini cargo van and taken to postmortem house. pic.twitter.com/DWk5lZWIVn — Piyush Rai (@Benarasiyaa) May 26, 2025
क्या बोले जौनपुर एसपी?
एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सोमवार की सुबह नेवादा अंडरपास के पास तीन लोगों की हत्या की सूचना मिली। घटनास्थल पर मृतकों की पहचान लालजी हरजन (60) और दो बेटों गुड्डू और राजबीर के रूप में हुई। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल की जांच की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
Jaunpur up triple murder sharp weapon hammer attack family protest video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Jul 15, 2026 | 10:33 AMRaksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 15, 2026 | 10:33 AMबीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
Jul 15, 2026 | 10:30 AMजेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Jul 15, 2026 | 10:22 AMनवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
Jul 15, 2026 | 10:20 AMShare Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
Jul 15, 2026 | 10:19 AMDCM एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 6 सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; विकास कार्यों पर हुई चर्चा
Jul 15, 2026 | 10:19 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














