Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू से हत्या! ओटावा में सनसनी, पुलिस की हिरासत में एक संदिग्ध

कनाडा में एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी कनाडा की राजधानी में स्थित भारतीय उच्चायोग ने दी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Apr 05, 2025 | 12:22 PM

कनाडा पुलिस (सोर्स -सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ओटावा: कनाडा के ओटावा में एक भारतीय नागरिक की चाकू से हत्या कर दी गई है। इस मामले में पलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, इस बात की जानकारी कनाडा में भारतीय उच्चायोग के द्वारा दी गई है। भारतीय उच्चायोग के बताया यह घटना रॉकलैंड में हुई है। अभी मारे गए एक व्यक्ति के बारे मे किसी तरह की कोई जानकारी नहीं हैं। उच्चायोग ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी है।

कनाडा के ओटावा शहर के निकट एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह घटना रॉकलैंड में हुई, हालांकि उसने मारे गए व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

ओटावा के निकट रॉकलैंड में हुई घटना

उच्चायोग ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की हत्या किए जाने की घटना से हम बहुत दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। इसमें कहा गया है, हम स्थानीय सामुदायिक संगठन के माध्यम से शोक संतप्त परिजन को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निकट संपर्क में हैं।  जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है उसकी अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है।

सम्बंधित ख़बरें

Youth Migration: 52% भारतीय युवा जाना चाहते हैं विदेश, करियर और पैसा बनी पलायन की बड़ी वजह

कनाडा ने ट्रंप से की बगावत! विदेश मंत्री करेंगी ग्रीनलैंड का दौरा, कॉन्सुलेट खोलने की भी तैयारी

Canada vs UK: इमिग्रेशन कटौती के बाद भी कनाडा क्यों है छात्रों की पहली पसंद? जानें PR का आसान रास्ता

Air India का पायलट कनाडा में नशे की हालत में गिरफ्तार, वैंकूवर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट लेट

क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने क्या कहा

एक खबर के अनुसार, ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से ठीक पहले रॉकलैंड में लालोंडे स्ट्रीट के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह स्थल ओटावा शहर से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर क्या आरोप लगाए गए हैं। ओपीपी ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। सीटीवी न्यूज ने ओपीपी के हवाले से कहा, चूंकि हम जांच के शुरुआती चरण में हैं, इसलिए कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती।

( ऐजेंसी इनपुट के साथ )

Indian citizen stabbed to death in ottawa canada suspect in police custody

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 12:22 PM

Topics:  

  • Canada
  • Canada Police
  • Indian Citizens
  • stabbed

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.