-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Horrific Incident Took Place At Oyo Hotel In Noida Know Entire Matter
साथ में थी डेटिंग ऐप से मिली गर्लफ्रेंड… नोएडा के OYO होटल में हो गया भयानक कांड
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
नोएडा सेक्टर-27 स्थित ओयो होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बीते दिन गुरुवार को पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। प्रेमिका का दावा है कि दोनों के बीच कुत्ते के इलाज को लेकर विवाद हुआ था।

कॉन्सेप्ट फोटो, इमेज - सोशल मीडिया
नोएडा : नोएडा के ओयो होटल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कुत्ते को लेकर विवाद हुआ और फिर भयानक कांड हो गया। दरअसल, नोएडा सेक्टर-27 स्थित ओयो होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बीते दिन गुरुवार को पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। प्रेमिका का दावा है कि दोनों के बीच कुत्ते के इलाज को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश सिंह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मथुरा निवासी अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका के साथ सेक्टर-27 स्थित वेमेशन होटल में आया था। वह हाथरस के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला था। नोएडा सेक्टर-27 स्थित ओयो होटल में दोनों ने भोजन किया। इसके बाद कुत्ते के इलाज को लेकर उमेश और उसके बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच उमेश ने होटल के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर लटक गया।
प्रेमिका ने किया ये दावा
ऐसे में इस पूरे मामले को लेकर प्रेमिका का दावा है कि सुसाइड करने के दौरान वह वॉशरूम में थी। बाहर निकलते ही उसने होटल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में उमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
प्रेमिका ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों के साथ उनका कुत्ता भी होटल आया था। कुत्ते के इलाज को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ ही समय बाद उमेश ने अत्महत्या कर ली। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलाहाल, पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
डेटिंग ऐप से बना प्रेम संबंध
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उमेश शादीशुदा था। पत्नी से विवाद चल रहा था। ऐसे में दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इस बीच उसकी दो वर्ष पहले मथुरा की युवती से उसकी नजदीकी बढ़ी और दोनों में प्रेम संबंध हो गया। लड़की बीबीए की छात्रा है। दोनों डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। वहीं, इस मामले को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि कुत्ते के विवाद में सुसाइड करने की बात समझ से परे है।
क्राइम की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पहले भी हो चुका था विवाद
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि प्रेमिका का दावा है कि कुत्ता उमेश और उसने मिलकर खरीदा था। सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश इससे पहले भी भी कई बार आत्महत्या करने की धमकी दे चुका था। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि कुत्ता उनका है।बीते कुछ दिनों से कुत्ता बीमार चल रहा है। उमेश और उसकी प्रेमिका कुत्ते के ऑपरेशन को लेकर बात कर रहे थे, तभी दोनों में विवाद हुआ।
Horrific incident took place at oyo hotel in noida know entire matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














