अपहरण, कुकर्म और हत्या की भयानक घटना, कानपुर के आरोपी हुसैन ने 13 साल के नाबालिग लड़के को बनाया शिकार

UP News: पुलिस पूछताछ में बोला रमजान में रोजे की वजह से पत्नी संबंध नहीं बना रही थी, इसलिए एक और अपराधी के साथ मिलकर रचा षडयंत्र, हत्या के बाद मांगी फिरौती।
Kidnapping, rape, murder, Kanpur, accused Hussain, minor boy, victim, wife denied intercourse, Kanpur crime, child abuse, sexual assault, minor rape, justice for victim, Kanpur police, child protection, law enforcement, legal action, human rights, criminal investigation, child safety, crime against minors, police investigation
प्रतीकात्म फोटो (सोर्स -सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kanpur: कानपुर के बिल्हौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 5वीं कक्षा के छात्र का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद, अपराधियों ने शव को एक कुएं में फेंक दिया और पीड़ित के परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। यह घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पत्नी नहीं बना रही थी संबंध, इसलिए किया घिनौना अपराध

पुलिस पूछताछ में आरोपी हुसैन ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि रमजान के महीने में उसकी पत्नी रोजे के कारण शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही थी। इसी वजह से उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर गाँव के 13 वर्षीय लड़के का अपहरण करने की साजिश रची। आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म करने और फिरौती से पैसे कमाने की योजना बनाई थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दोनों आरोपियों ने बच्चे के अपहरण की योजना पहले से ही बना ली थी। उन्हें पता था कि लड़का हर शाम जिम जाता है। जब वह जिम से लौट रहा था, तो आरोपियों ने उसे बहाने से गाँव से लगभग आधा किलोमीटर दूर बुलाया। वहां उन्होंने पहले से ही रस्सी और रॉड का इंतजाम कर रखा था। रात करीब 8:30 बजे, दोनों ने बच्चे को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और चीखने पर उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया। जब लड़के की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया, तो उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंकने के बाद, उन्होंने परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

मारने के बाद लिखा परिवार को फिरौती का संदेश कहा, तुम्हारा भाई हमारे पास, अगर उसे जिंदा चाहिए, तो शाम तक 10 लाख रुपये दो। पुलिस को खबर दी तो जान से मार देंगे।" परिवार ने पहले यह संदेश नहीं देखा। जब कोई जवाब नहीं आया, तो आरोपी हुसैन ने खुद परिजनों से बच्चे का फोन देखने को कहा, जिससे शक गहरा गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, तो जांच में पता चला कि संदेश उसी फोन से भेजा गया था जो आरोपी के पास था। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और तलाशी में मृतक का बंद मोबाइल उसकी जेब से बरामद हुआ। पूछताछ में उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com