- Hindi News »
- Crime »
- Four Arrested For Gang Rape Of Law Student In Andhra Pradesh
अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमी दोस्तों के साथ कर रहा था ब्लैकमेल, लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 4 गिरफ्तार
मुख्य आरोपी वामसी और पीड़ित छात्रा के बीच करीब एक साल से रिश्ता था। इस रिश्ते के कारण पीड़िता को प्रेमी के इरादों पर कभी कोई शक नहीं हुआ।
- Written By: रीना पंवार

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
विशाखापत्तनम : विशाखापत्तनम में मोहब्बत के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां लॉ की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने और कुछ आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि पीड़िता के आरोपियों में और कोई नहीं बल्कि उसका प्रेमी और उसके दोस्त शामिल हैं।
विशाखापत्तनम पुलिस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को छात्रा से कथित बलात्कार और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के लिए इस कृत्य की रिकॉर्डिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूचना तकनीकी (आईटी) अधिनियम 2000 से 2008 की धारा 67 (ए) सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1), 77, 351(2), 69 और 75(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चुनाव से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
इस राज्य में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत! 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद होने से मचा हड़कंप, लगीं लंबी कतारें
विशाखापत्तनम में भरभराकर गिरा रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा, 7 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक! मौके पर मचा हड़कंप
ससुर को सत्ता से हटाया और बदल दी हैदराबाद की किस्मत; वो नेता जिसके एक इशारे पर आज भी हिल जाती है दिल्ली
कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
आरोपी के साथ एक साल से रिश्ते में भी पीड़िता
विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त शंक ब्रत बागची ने बताया कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों में पीड़िता का प्रेमी वामसी और उसके तीन करीबी दोस्त शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी वामसी और पीड़ित छात्रा के बीच करीब एक साल से रिश्ता था। इस रिश्ते के कारण पीड़िता को प्रेमी के इरादों पर कभी कोई शक नहीं हुआ। 13 अगस्त, 2024 को प्रेमी के कहने पर लड़की उसके साथ गई थी। वामसी उसे शहर के कृष्णा नगर इलाके में स्थित अपने दोस्त के कमरे पर ले गया था, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास
पुलिस ने बताया कि इसी दौरान अन्य आरोपी भी मौके पर पहुंचे और वामसी तथा लड़की के बीच अंतरंग क्षणों का वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की के प्रेमी की मदद से आरोपियों ने छात्रा को उसके अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। महीनों से जारी इस उत्पीड़न से तंग आकर लड़की ने 18 नवंबर को आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उसके पिता ने उसे बचा लिया। इसके बाद उसने अपनी आपबीती परिवार के साथ साझा की। इसके बाद लड़की और उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Four arrested for gang rape of law student in andhra pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMकान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














