- Hindi News »
- Crime »
- A Dead Mosquito Led To The Arrest Of A Thief In China
मरे हुए मच्छर ने पकड़वाया चोर, जिसका पीया खून; वही निकला अपराधी
Theft in China: चीन में मरे हुए मच्छर ने चोर को पकड़वा दिया। दरअसल जिस घर में चोर ने चोरी करने गया था उसमें वह आराम करने लगा। जब उसे मच्छर ने काटा तो उसने मच्छरों को मार दिया।
- Written By: Saurabh Pal

फाइल फोटो- चोर, मच्छर
China News: चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक ने दीवार पर बैठे मच्छरों को मार दिया था। पुलिस ने इन्हीं मच्छरों के खून के नमूनों को दीवार से कलेक्ट किया और डीएनए जांच के लिए भेज दिया। जांच रिपोर्ट में चोर के खून से मच्छरों का सैंपल मैच कर गया, जिसके बाद चोर को अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने बेहद दिलचस्प तरीके से एक चोर को पकड़ लिया। 2 मरे हुए मच्छरों की मदद से उसे चोर को पकड़ने में मदद मिली।
सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये घटना चीन की है। पुलिस ने मरे हुए मच्छरों के खून के डीएनए टेस्ट के जरिए चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 11 जून को चीन के फूजियन प्रांत के एक घर में चोरी हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले चोर ने घर में मौजूद मच्छरों को मार दिया था।
दीवार पर लगे खून से लिया नमूना
पुलिस ने इन्हीं मच्छरों के खून के नमूनों को दीवार से कलेक्ट किया और डीएनए जांच के लिए भेज दिया। जांच रिपोर्ट में चोर के डीएनए से मच्छरों का सैंपल मैच कर गया, जिसके बाद चोर को अरेस्ट कर लिया गया। मच्छरों ने चोर को काट लिया था। ऐसे में जब चोर ने उन मच्छरों को मारा तो उनका खून दीवार पर ही चिपक गया। इन खून के धब्बों को जांच अधिकारियों ने देख लिया, क्योंकि दीवारों पर नया-नया पेंट हुआ था। लिविंग रूम की दीवार पर दो मरे हुए मच्छर और खून के धब्बे मिलने के बाद अधिकारियों ने बेहद सावधानीपूर्वक खून के नमूनों को दीवार से इकट्ठा किया और डीएनए की जांच के लिए भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ड्रैगन की नई चाल से नेपाल में आक्रोश: चीन ने भोटेकोशी नदी पर बनाई दीवार, 1963 के समझौते की उड़ी धज्जियां
Qinzhou Heavy Rain: चीन के किनझोऊ में भारी बारिश से आई भयानक बाढ़, हजारों कारें जलमग्न
मीरारोड: धर्म पूछकर दो वॉचमैन पर चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार-ATS जांच में जुटी
संभाजीनगर में बढ़ते अपराध पर सख्ती, ड्रग्स और गुंडागर्दी पर नकेल कसने की तैयारी, संजय शिरसाट ने दिए निर्देश
मच्छर के खून में मिला चोर का डीएनए
जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि डीएनए के सैंपल्स चाई सरनेम के एक संदिग्ध व्यक्ति के थे, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस तरह घटना के 19 दिन बाद चोर की गिरफ़्तारी हुई, वो भी मरे हुए मच्छरों के ब्लड सैंपल की मदद से। पूछताछ के बाद चाई ने 4 अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।
ये भी पढ़ें-प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के सबसे बड़े होटल को लगाई आग, लोग बोले- अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी…
चोर ने घर में रात बिताई थी
पुलिस ने बताया कि जब वे घर पर पहुंचे, तो दरवाजा भीतर से बंद था। ऐसे में अंदाजा लगाया गया कि चोर बालकनी से अपार्टमेंट में घुसा होगा। उसने कई कीमती चीजों की चोरी की थी। जांच अधिकारियों को घर के किचन में कुछ नूडल्स और अंडे के छिलके भी मिले, मतलब मालिक की गैरमौजूदगी में चोर ने घर में ही रात गुजारी थी। उसने मालिक के बेडरूम में जाकर कंबल भी इस्तेमाल किया था। घर से एक इस्तेमाल की हुई मॉस्किटो क्वाइल भी मिली।
A dead mosquito led to the arrest of a thief in china
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान की बर्बादी शुरू? ट्रंप का बड़ा दावा- घुटनों पर आया तेहरान, होर्मुज खोलने की लगा रहा गुहार
Apr 28, 2026 | 08:13 PMSahjan Leaves Health: सहजन के पत्ते का पानी के हैं गजब फायदे! जानकर हो जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देख लीजिए
Apr 28, 2026 | 08:06 PMPetrol-Diesel Price Hike: क्या चुनाव के बाद महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने साफ कर दी तस्वीर; देखें डिटेल
Apr 28, 2026 | 08:04 PMहजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, स्वास्थ्य मंत्री से पूछा सवाल तो समर्थकों ने मचाया बवाल, घिरी सोरेन सरकार!
Apr 28, 2026 | 08:02 PMRanveer Singh Photography: ‘हमजा अली’ के अंदाज में रणवीर सिंह ने खींची फोटो, अर्जुन कपूर ने किया दिलचस्प पोस्ट
Apr 28, 2026 | 07:56 PMभंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, 1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना
Apr 28, 2026 | 07:42 PMपवनी गेट पर एक से एक धुरंधर बाघों के दर्शन, टाइगर हॉटस्पॉट, बढ़ी पर्यटकों की भीड़
Apr 28, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM














