- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Two Women Died In Wild Elephant Attack In Korba
झुंड से बिछड़े हाथी का कहर, दो और महिलाओं को उतारा मौत के घाट
कोरबा में अपने झुंड से बिछड़कर अलग हुए जंगली हाथी ने दो और महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले इस जंगली हाथी ने गुरूवार को भी सुबह एक अन्य महिला की जान ले ली थी और कुछ पशुओं को भी मार डाला।
- Written By: रीना पंवार

(सौजन्य सोशल मीडिया)
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अपने झुंड से बिछड़कर अलग हुए जंगली हाथी के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना में इसी जंगली हाथी ने हमला कर यहां एक ही परिवार की दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दियाष इससे पहले इस जंगली हाथी ने गुरूवार सुबह एक अन्य महिला की जान ले ली थी।
घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत खैरभवना गांव में जंगली हाथी के हमले में दो महिलाओं तीजकुंवर (63) और सूरुजा (43) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र में तीन दिन पहले आठ हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इसमें से एक हाथी अपने झुंड से अलग हो गया।
खैरभवना गांव पहुंचकर हाथी ने मचाया आतंक
सम्बंधित ख़बरें
Kerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात वह हाथी रलिया गांव पहुंचा और उसने गुरूवार सुबह को सैर पर निकली गायत्री राठौर (55) को हमला कर कुचल दिया। महिला को बुरी तरह घायल करने के बाद जंगली हाथी वहां से तीन किलोमीटर दूर खोडरी गांव पहुंचा और वहां भी पांच मवेशियों को हमला कर मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह हाथी रात लगभग 10 बजे खैरभवना गांव पहुंचा। यहां हाथी आने की सूचना पर जान बचाकर भाग रही तीजकुंवर और सूरुजा को हाथी ने हमला कर माल डाला।
कोरबा की सीमा से हाथी को किया बाहर
घटना को लेकर कटघोरा वन मंडल के अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि राहत के तौर पर मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25-25 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। शेष राशि औपचारिकता पूरी होने के बाद दी जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी के इधर-उधर भागने और खेतों तथा आबादी क्षेत्र में जाने के कारण उसे करंट लगने का खतरा बना रहता है। हाथी को करंट से बचाने के लिए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बंद करवा दी गई थी। उन्होंने बताया कि जंगली हाथी को कोरबा जिले की सीमा से निकाला जा चुका है। उस पर लगातार नजर रखी जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Two women died in wild elephant attack in korba
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Central Railway में नकली इलेक्ट्रिक उपकरण घोटाला उजागर, यात्रियों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़
May 17, 2026 | 11:07 AMIndia Netherlands Agreements: पीएम मोदी की यात्रा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन समेत 17 समझौतों पर मुहर
May 17, 2026 | 11:04 AMराजधानी में सफर महंगा; 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम, दिल्ली में पहली बार CNG 80 पार, आम आदमी की उड़ी नींद
May 17, 2026 | 10:59 AMयवतमाल क्राइम: नाबालिग पीड़िता मामले में पुसद न्यायालय सख्त, आरोपी को 10 साल की सजा
May 17, 2026 | 10:59 AMटेलीग्राम PDF से लेकर सीक्रेट क्लासेस तक! NEET पेपर लीक के 9 आरोपी गिरफ्तार, CBI को अब तक क्या-क्या पता चला?
May 17, 2026 | 10:56 AMThane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
May 17, 2026 | 10:53 AMराजस्थान के नागौर में बड़ा सड़क हादसा! बस और कार में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
May 17, 2026 | 10:49 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














