

अंबिकापुर के बड़े कारोबारी के घर सुबह से इनकम टैक्स की रेड।
PRA ग्रुप के मालिक रमेशचंद्र अग्रवाल के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई।
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ आयकर विभाग ने बोला धावा।
25 से ज्यादा अधिकारी सुबह से कर रहे जरूरी दस्तावेजों की जांच।
सड़क निर्माण कारोबारी के दफ्तर और घर पर आईटी टीम का डेरा।
IT Raid On PRA group owner Rameshchandra Agrawa : छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने बड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। अंबिकापुर में पीआरए ग्रुप के मालिक रमेशचंद्र अग्रवाल के अलग-अलग ठिकानों पर सुबह से ही दबिश जारी है। रमेशचंद्र अग्रवाल इलाके में सड़क निर्माण के बड़े ठेकेदार के रूप में जाने जाते हैं। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है।
आयकर विभाग की टीम ने सुबह होते ही दो प्रमुख जगहों पर एक साथ घेराबंदी की। टीम ने मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित रमेशचंद्र अग्रवाल के निजी निवास पर दबिश दी। इसके साथ ही ब्रह्म रोड स्थित बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड के कार्यालय में भी जांच शुरू की गई है। दोनों जगहों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
यह कार्रवाई केवल अंबिकापुर तक ही सीमित नहीं है। बताया जा रहा है कि रायपुर और बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई अन्य शहरों में भी एक साथ छापेमारी चल रही है। अलग-अलग टीमों ने संबंधित ठिकानों पर सुबह से ही डेरा डाल रखा है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से इस पूरी कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
Story by - Sanjay Rajak