अंबिकापुर से रायपुर-हैदराबाद हवाई सेवा शुरू, 20 यात्रियों के साथ TS सिंहदेव ने भरी उड़ान

Ambikapur New Flight: सरगुजावासियों को दिवाली से पहले बड़ी ​गिफ्ट मिल गई है। आज से अंबिकापुर से रायपुर होते हुए हैदराबाद तक हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 20 यात्री अंबिकापुर से रायपुर पहुंचे।
Chhattisgarh news, Ambikapur Airport,
दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट(सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • लंबे समय बाद सरगुजावासियों का इंतजार खत्म।

  • पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जताई खुशी।

  • एलायंस एयर की फ्लाइट से टीएस सिंहदेव पहुंचे रायपुर।

  • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर मिलने की उम्मीद।

Ambikapur To Raipur-Hyderabad New Flight: अंबिकापुर से रायपुर होते हुए हैदराबाद तक हवाई सेवा की शुरू हो गई है। दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से एलायंस एयर की पहली फ्लाइट में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव 20 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। इस दौरान खुशी जताते हुए कहा कि आज लंबे प्रयासों के बाद सरगुजावासियों का इंतजार खत्म हो गया है। रायपुर पहुंचने पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि इससे आम लोगों को सुविधा मिलेगी।

Chhattisgarh news, Ambikapur Airport,
चक्रवात अर्नब और इंद्रावती का बढ़ता जलस्तर, बस्तर में किसानों की 15 करोड़ की फसल पर संकट

हवाई कनेक्टिविटी से खुला नया रास्ता

सरगुजा संभाग के लोगों के लिए हवाई कनेक्टिविटी का नया रास्ता खुल गया है। अंबिकापुर से रायपुर होते हुए अब हैदराबाद तक हवाई यात्रा की जा सकेगी। इस सेवा से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आम लोगों से हवाई सेवा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

Chhattisgarh news, Ambikapur Airport,
बस्तर में चक्रवाती तूफान का अलर्ट: नदियां उफान पर, अलर्ट पर प्रशासन, 18 राहत शिविर तैयार

ऐसा है शेड्यूल

जानकारी के अुनसार विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। पहले दिन सात पैंसेजर रायपुर से अंबिकापुर पहुंचे। इधर अंबिकापुर से रायपुर के लिए 20 यात्री रवाना हुए। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल रहे। विंटर शेड्यूल में वाराणसी तक सीधी विमान सेवा की उम्मीद थी, एक बार फिर उम्मीद टूट गई है। निजी विमानन कंपनी ने दिल्ली तक की सेवा को यथावत जारी रखा है। रायपुर के लिए पहले भी 19 सीटर विमान सेवा थी लेकिन अनियमित उड़ान के कारण यात्रियों का रुझान कम हो गया था। 19 सीटर विमान बंद होने के बाद अब 72 सीटर विमान का परिचालन किया जा रहा है।

एक्स पर टीएस सिंहदेव ने कही ये बात

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया के जरिए भी खुशी जताई है। कहा कि लंबे समय से किए जा रहे सबके प्रयासों के बाद आखिरकार सरगुजावासियों का इंतज़ार खत्म होने जा रहा है। अम्बिकापुर से रायपुर और रायपुर से जगदलपुर होते हुए हैदराबाद तक अब ATR-72 के माध्यम से हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए एलायंस एयर का हार्दिक धन्यवाद। नई हवाई सेवा की शुरुआत पर समस्त सरगुजावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ। हवाई सेवा के शुभारंभ होने पर मंगलवार को मैं भी इसी फ्लाइट से अम्बिकापुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करूँगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com