आधी रात विवाहित महिला के घर घुसे BJP नेता, 4 घंटे बाद निकले तो पति ने पीटा, सूरजपुर में मचा बवाल

Surajpur BJP Leader Beaten: सूरजपुर नगर के वार्ड पार्षद पर घिनौना चेहरा सामने आया है। आधी रात विवाहित महिला के घर घुसकर करीब 4 घंटे तक बंद कमरे में रहे। जब बाहर आए तो पति ने जमकर पिटाई की।
Surajpur BJP Leader Beaten, chhattisgarh news,
बीजेपी नेता की जमकर पिटाई(सोर्स - नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • सूरजपुर में भाजपा पार्षद और जिला मीडिया प्रभारी पर गंभीर आरोप लगे।

  • पति की शिकायत के मुताबिक, पार्षद रात 10:30 बजे महिला के घर पहुंचे थे।

  • करीब चार घंटे बाद घर से निकलते ही पार्षद की जमकर पिटाई।

  • पति-पत्नी के बीच पुराना विवाद, मामला न्यायालय में लंबित होने की जानकारी।

Chhattisgarh BJP Leader Beaten Video Viral: भाजपा नेता व पार्षद का घिनौना चेहरा सामने आया। मामला सूरजपुर नगर का है जहां एक वार्ड के पार्षद व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी बीती रात एक विवाहित महिला के हुस्न में फिदा हो गया। आधी रात महिला के घर घुस गए और करीब चार घंटे बाद बाहर आया तो महिला के पति ने जमकर पिटाई की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है जिसमें पार्षद मुंह छुपाते हुए भागते हुए नजर आ रहा है।

Surajpur BJP Leader Beaten, chhattisgarh news,
रिश्वतखोर GST महिला अफसर आंचला गिरी सस्पेंड, 24 घंटे के भीतर ही सरकार ने की कार्रवाई

10:30 बजे घुसे 2.20 बजे निकले

महिला के पति की ओर से पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के मुताबिक, पार्षद रात करीब 10:30 बजे उसकी पत्नी के साथ घर पहुंचे थे। उस समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पति का दावा है कि उसे घर के भीतर से अजीब आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद उसने बाहर से दरवाजा लॉक कर दिया और आसपास के लोगों को बुलाने के साथ पुलिस को भी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, नहीं खुला दरवाजा

जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दरवाजा नहीं खुलवा सकी। इसके बाद पुलिस वहां से लौट गई। करीब चार घंटे बाद जब पार्षद घर से बाहर निकले तो वहां मौजूद पति और उसके भाई ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने पार्षद के साथ मारपीट की। इस दौरान पार्षद किसी तरह वहां से भागने में सफल रहे।

Surajpur BJP Leader Beaten, chhattisgarh news,
मरोदा यार्ड में अचानक मची अफरा-तफरी, कटर से कोच की खिड़की काटकर चला बचाव अभियान

पहले से न्यायालय में लंबित है पति-पत्नी का विवाद

पति ने शिकायत में यह भी बताया है कि उसका पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच पार्षद के देर रात घर पहुंचने की घटना ने पूरे मामले को और तूल दे दिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस मामले को लेकर सूरजपुर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर भी कथित घटनाक्रम और सीसीटीवी फुटेज को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, पार्षद और संबंधित महिला का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।