रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा अंतिम समय में रद्द, तैयारियों पर उठे सवालों से चर्चा तेज

Ashwini Vaishnaw Cancels RPF Event Visit : पटरियों और पत्थरों की पुताई पर उठे तीखे सवालों के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा रद्द हो गया है।
rail minister ashwini vaishnaw raipur visit cancelled
अश्विनी वैष्णवसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Rail Minister Ashwini Vaishnaw Raipur Visit Cancelled : रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ के 42वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां लंबे समय से चल रही थीं। राजधानी रायपुर में 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। लेकिन अंतिम समय में उनका रायपुर दौरा रद्द हो गया।

रेलवे का पूरा प्रशासनिक अमला पिछले एक महीने से इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में जुटा था। पहले यह दौरा 9 अक्टूबर को होना तय हुआ था। बाद में इसकी तारीख बदलकर 12 अक्टूबर कर दी गई थी। अब अचानक यह दौरा रद्द होने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दौरे के रद्द होने का आधिकारिक कारण अपरिहार्य परिस्थितियां बताया गया है। लेकिन स्थानीय मीडिया और आम जनता के बीच कुछ और ही सवाल तैर रहे हैं। इस दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे की कई नई परियोजनाओं के उद्घाटन की उम्मीद थी। अब रेल मंत्री की अनुपस्थिति में यह कार्यक्रम केवल आरपीएफ के बल स्तर पर ही संपन्न होगा।

पटरियों की पुताई पर उठे गंभीर सवाल

रेल मंत्री के आगमन को लेकर रायपुर और आसपास के रेल परिसरों में बड़े पैमाने पर सौंदर्यकरण का काम शुरू किया गया था। इस वीआईपी दौरे से ठीक पहले रेलवे पटरियों और उसके आसपास पड़े पत्थरों तक को पेंट किया जा रहा था। सड़कों का डामरीकरण और पुरानी लोहे की जालियों को रातों-रात चमकाया जा रहा था।

मीडिया के कई संस्थानों ने इस तरह की तैयारियों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। सवाल उठाए गए थे कि सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के नाम पर इस प्रकार पत्थरों और पटरियों को पेंट करना क्या केवल दिखावा है? इस फिजूलखर्ची की तस्वीरें और खबरें तेजी से सार्वजनिक हुई थीं।

अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या मीडिया में हुई इस फजीहत और पटरियों की पुताई पर उठे सवालों के डर से ही रेल मंत्री ने अपना रायपुर दौरा रद्द कर दिया? हालांकि रेलवे बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।

समारोह में दिखेगा आरपीएफ का सामर्थ्य

रेल मंत्री के न आने के बावजूद आरपीएफ का स्थापना दिवस समारोह पूरी गरिमा के साथ आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेरेमोनियल परेड रहने वाली है। इस परेड में आरपीएफ की विशेष महिला टुकड़ी और कोरस कमांडो टुकड़ी हिस्सा लेंगी।

यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा का संदेश देने के लिए डॉग स्क्वाड और सेगवे टुकड़ी भी परेड में शामिल होगी। कार्यक्रम में आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यानी एसईसीआर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मौजूद रहेंगे।

इनके अलावा आरपीएफ के महानिरीक्षक मुनव्वर खुर्शीद और स्थानीय नागरिक व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

rail minister ashwini vaishnaw raipur visit cancelled
रायपुर में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के स्वागत पर नौटंकी: PCC चीफ दीपक बैज

बहादुर जवानों को मिलेंगे सम्मान पदक

समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक दिए जाएंगे। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए 30 जवानों को पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। वर्ष 2024 में अपनी जान जोखिम में डालकर यात्री की जान बचाने वाले जवान को जीवन रक्षा पदक मिलेगा।

तकनीकी प्रदर्शनी में आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें ड्रोन पेट्रोलिंग और सुरक्षा में तैनात होने वाले ह्यूमेनोइड रोबोट मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अतिरिक्त सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए अर्जुन सिस्टम प्रदर्शित होगा।

डिजिटल जांच प्रणाली को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के टूल्स का प्रदर्शन होगा। इनमें सीसीटीएनएस और नाफिस शामिल हैं।

rail minister ashwini vaishnaw raipur visit cancelled
कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम पर लगे यौन उत्पीड़न मामले में रायपुर में BJP का प्रदर्शन, घेरा राजीव भवन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com