रायपुर में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के स्वागत पर नौटंकी: PCC चीफ दीपक बैज

Chhattisgarh Congress: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रायपुर रेलवे स्टेशन में चल रहे रंग-रोगन और अन्य निर्माण कार्यों पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
Chhattisgarh congress,
PCC चीफ दीपक बैज और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 12 अक्टूबर को रायपुर आ रहे हैं।

  • दीपक बैज ने रेलवे की तैयारियों पर सवाल उठाए।

  • यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान दें: दीपक बैज।

  • 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा आरपीएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम।

Railway Minister Ashwini Vaishnaw chhattisgarh Visit: केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के 12 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे और आरपीएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर रेलवे स्टेशन में चल रहे रंग-रोगन और अन्य निर्माण कार्यों पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इन तैयारियों को नौटंकी और फिजूलखर्ची बताते हुए रेलवे से यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है।

रेलवे स्टेशन परिसर चकाचक

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत रायपुर रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे ट्रैक के सीमेंट स्लीपर और गिट्टियों पर रंग-रोगन किए जाने के साथ स्टेशन परिसर में अधिकारियों के कमरों के दरवाजों की सजावट सहित अन्य काम भी कराए जा रहे हैं। आयोजन की तैयारियों पर करोड़ों रुपये खर्च होने का अनुमान जताया जा रहा है। इन तैयारियों को लेकर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रंग-रोगन के कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं। हालांकि इस बीच सवाल उठ रहे हैं कि यदि ये काम नियमित रखरखाव के तहत किए जा रहे हैं तो इन्हें पहले क्यों नहीं कराया गया और रेल मंत्री के दौरे से ठीक पहले इन कार्यों में तेजी क्यों आई है।

Chhattisgarh congress,
राहुल गांधी के बस्तर दौर से पहले सांसद महेश कश्यप का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस नक्सलियों के साथ

रेल व्यवस्था को दीपक बैज ने उठाए सवाल

दीपक बैज ने रेल व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रियों को ट्रेनों की देरी और परिचालन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके मुताबिक कई ट्रेनें 10-10 घंटे तक देरी से चल रही हैं। उन्होंने दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोके जाने और उनके मार्ग में बदलाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रेलवे को उद्घाटन कार्यक्रमों से पहले यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

उनका कहना है कि यात्रियों को समय पर ट्रेन उपलब्ध कराने, परिचालन व्यवस्था सुधारने और बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने पर जोर दिया जाना चाहिए। रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले रेलवे की तैयारियां और उन पर होने वाला खर्च अब चर्चा का विषय बन गया है। आयोजन के वास्तविक खर्च, रंग-रोगन और निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित बजट तथा इन कार्यों की समय-सीमा को लेकर रेलवे की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Chhattisgarh congress,
पहली बार रायपुर आ रहे बीजेपी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पार्टी के लिए बनाएंगे नई रणनीतियां
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com