कुम्हारी स्टेशन चौक ओवरब्रिज के पास तेल टैंकर पलटा, रायपुर-दुर्ग मार्ग पर लगा भारी जाम

Kumhari Accident: रायपुर-दुर्ग मार्ग पर तेल टैंकर पलट गया। हादसा कुम्हारी स्टेशन चौक ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां टैंकर के सड़क पर पलट जाने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।
Chhattisgarh road accident,
कुम्हारी स्टेशन चौक के पास हादसा(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दुर्ग पुलिस ने जारी की यातायात एडवाइजरी।

  • रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालकों को अमलेश्वर रोड से आने की सलाह।

  • कुम्हारी रेलवे स्टेशन चौक के पास हुआ हादसा।

  • हादसे के कारण रायपुर से दुर्ग जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी।

Raipur Durg National Highway Road Accident: रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कुम्हारी स्टेशन चौक ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार तेल टैंकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर तेज फैल गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और मार्ग पर भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। इससे रायपुर से दुर्ग की ओर आने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Chhattisgarh road accident,
2 माह से वेतन नहीं, दीपावली पर कैसे जलेगा घर का चूल्हा, गोबरा नवापारा में कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

दुर्ग पुलिस ने की मशक्कत

घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने टैंकर को हटाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। साथ ही वाहन चालकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालकों से कुम्हारी मार्ग का उपयोग करने के बजाय अमलेश्वर रोड से होकर दुर्ग पहुंचने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, टैंकर पलटने के कारण कुम्हारी स्टेशन चौक ओवरब्रिज के आसपास यातायात बाधित हुआ है। ऐसे में वाहन चालक जाम में फंसने से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Chhattisgarh road accident,
राष्ट्रपति के सामने काछन देवी की परंपरा में बदलाव का आरोप! बस्तर दशहरा की रस्म पर बवाल, PM तक पहुंचा मामला

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

हादसे के बाद दुर्ग पुलिस ने वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने रायपुर से दुर्ग की ओर आने वाले लोगों से कुम्हारी स्टेशन चौक मार्ग का उपयोग करने से बचने की अपील की है। इसके बजाय वाहन चालकों को अमलेश्वर रोड से होकर दुर्ग पहुंचने की सलाह दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, कुम्हारी स्टेशन चौक ओवरब्रिज के आसपास टैंकर पलटने से यातायात बाधित है। ऐसे में वाहन चालक जाम में फंसने और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। साथ ही यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।