कूड़े के ढेर पर जश्न! रायपुर को स्वच्छता का राष्ट्रीय सम्मान, पर सड़कों पर लगा कचरे का अंबार

Raipur Cleanliness Award And Reality : रायपुर को स्वच्छता का राष्ट्रीय सम्मान मिला है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों और तालाबों पर फैला कचरा जमीनी व्यवस्था की बदहाली उजागर करता है।
Raipur Cleanliness Award And Reality
रायपुर स्वच्छता पुरस्कार और हकीकतसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय पुरस्कार मिला पर धरातल पर कचरे का अंबार!

  • 11,996 अंक पाने वाले रायपुर का यह कड़वा सच।

  • कागजों में नंबर वन, सड़कों पर गंदगी का साम्राज्य।

  • दिल्ली में मिलेगा सम्मान, शहर में कचरे से परेशान।

  • स्वच्छ सर्वेक्षण के दावों की जमीनी हकीकत आई सामने।

Raipur Nagar Nigam Garbage Complaint : रायपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली में चयनित निकायों को आज सम्मानित करेंगी। पिछली बार रायपुर को 12,500 में से 11,996 अंक हासिल हुए थे। गार्बेज फ्री और ओडीएफ मानकों में शहर को पूरे नंबर मिले थे। लेकिन सड़कों और तालाबों पर फैला कचरा जमीनी हकीकत बयां कर रहा है।

स्वच्छता का राष्ट्रीय मंच और रायपुर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर का चयन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चयनित नगरीय निकायों को सम्मानित करेंगी। इस सूची में रायपुर के साथ बिलासपुर और बिल्हा का नाम भी शामिल है।

तस्वीरों ने खोले व्यवस्था के पोल

राष्ट्रीय उपलब्धि के बीच रायपुर की जमीनी तस्वीरें असहज करने वाले सवाल खड़े कर रही हैं। सड़कों के किनारे खुले में फेंका गया थर्माकोल और प्लास्टिक दिखाई दे रहा है। तालाबों के आसपास फैली गंदगी के बीच मवेशी भोजन तलाशते नजर आ रहे हैं।

कागजों पर मिले पूरे अंक

पिछले सर्वेक्षण में रायपुर ने 10 लाख आबादी श्रेणी में चौथा स्थान पाया था। शहर को कुल 12,500 में से 11,996 अंक मिले थे। गार्बेज फ्री सिटी (GFC) और ओडीएफ (ODF) में पूरे अंक मिले थे।

Raipur Cleanliness Award And Reality
महादेव सट्टा ऐप केस: 8 दिन की CBI रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर की रायपुर कोर्ट में पेशी

सर्वेक्षण का मूल्यांकन और हकीकत

स्वच्छ सर्वेक्षण का यह दसवां संस्करण है, जिसमें 4,751 शहरों का मूल्यांकन हुआ। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समेत 43 संकेतकों पर शहरों को परखा गया। 3 हजार प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने डिजिटल जांच की प्रक्रिया पूरी की थी।

मेहनत का असर कहां है गायब

राष्ट्रीय समारोह में सफाई मित्रों और अधिकारियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। हर शहर से चार प्रतिनिधि यह पुरस्कार ग्रहण करने दिल्ली पहुंचे हैं। सवाल यह है कि कर्मचारियों की मेहनत का असर जमीनी स्तर पर क्यों नहीं दिखता?

रैंकिंग और धरातल का अंतर

राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। लेकिन असली स्वच्छता प्रमाणपत्र शहर की सड़कों और तालाबों की सफाई से मिलेगा। रैंकिंग चमकने के बाद भी जमीनी तस्वीर बदहाल होना चिंता का विषय बना हुआ है।

Raipur Cleanliness Award And Reality
बस्तर के NMDC प्लांट में बड़ा हादसा, पिघले लोहे में जलकर ऑपरेटर की दर्दनाक मौत