कांकेर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुम्हनखार गांव से इमारती लकड़ियों का जखीरा बरामद

Kanker Forest Department Action : सरोना वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार की कार्रवाई की है। ग्राम कुम्हनखार में दबिश देकर टीम ने भारी मात्रा में इमारती लकड़ियों का जखीरा बरामद किया है।
Forest Department Action
छत्तीसगढ़ कांकेर वन विभाग कार्रवाईसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • सरोना वन परिक्षेत्र में वन विभाग की दबिश।

  • कुम्हनखार गांव से भारी मात्रा में लकड़ी बरामद।

  • आधुनिक हथियार मिलने से बढ़ी गंभीरता।

  • 24 घंटे निगरानी के बाद हुई कार्रवाई।

  • अवैध कटाई और लकड़ी कारोबार की जांच जारी।

Chhattisgarh Kanker Forest Department Action : जिले के सरोना वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार की सूचना में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम कुम्हनखार में दबिश देकर विभाग की टीम ने भारी मात्रा में इमारती लकड़ियों का जखीरा बरामद किया है।

कार्रवाई के दौरान आधुनिक हथियार भी मिलने की जानकारी सामने आई है। इस बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वन विभाग अब लकड़ियों के स्रोत और इस पूरे मामले से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगा है।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

वन विभाग के रेंजर के अनुसार पिछले तीन से चार दिनों से मुखबिर के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि कुम्हनखार गांव में इमारती पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों को अवैध रूप से बेचने का काम किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने मामले की निगरानी शुरू की। इसके बाद वन विभाग की टीम करीब 24 घंटे तक लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रही।

बताया जा रहा है कि निगरानी के दौरान मिली जानकारी के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ियां बरामद की गईं। इसके साथ ही आधुनिक हथियार मिलने की बात ने कार्रवाई को और गंभीर बना दिया है। हालांकि हथियारों की प्रकृति, उनकी संख्या और उन्हें रखने वाले लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Forest Department Action
पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भूपेश बघेल का हमला, बोले- किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही सरकार

लकड़ियों की प्रजाति और स्रोत की जांच

फिलहाल वन विभाग बरामद लकड़ियों की जांच-पड़ताल कर रहा है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि लकड़ियां किस स्थान से लाई गई थीं और इनमें किन-किन प्रजातियों की इमारती लकड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि पेड़ों की कटाई कहां की गई और लकड़ियों के अवैध कारोबार में कितने लोग शामिल हैं।

आधुनिक हथियारों की बरामदगी के बाद मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वन विभाग की आगे की कार्रवाई और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस पूरे मामले के पीछे कौन लोग हैं और लकड़ियों के अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है।

Forest Department Action
बैलाडीला में प्रकृति पर भारी पड़ा मलबा, 5 लाख टन के ढेर में दफन हुआ नंदराज का नाला और देवस्थली