चक्रवात अर्नब के साए में करवा चौथ: रायपुर में इस वक्त दिखेगा चांद, बादल छिपाएं तो ऐसे खोलें व्रत

Raipur Moonrise Time Karwa Chauth : रायपुर में करवा चौथ पर रात 8:18 बजे चांद निकलेगा। चक्रवात अर्नब के कारण बादल छाने पर ज्योतिषाचार्य ने शिव मंदिर में दर्शन का उपाय बताया है।
How to break your fast if the sky is cloudy
करवा चौथ और चक्रवात अर्नबसोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रायपुर में रात 8:18 मिनट पर निकलेगा चांद

  • बादल छाए रहने पर ऐसे करें व्रत का पारण

  • छत्तीसगढ़ के इन शहरों में सबसे पहले दिखेगा चांद

  • करवा चौथ पर सोलह शृंगार कर महिलाएं कर रहीं पूजा

  • चक्रवात के असर से मौसम में दिख रहा बदलाव

Karwa Chauth Moon Time Today : रायपुर में आज करवा चौथ का चांद रात 8:18 मिनट पर दिखेगा। चक्रवात के असर के कारण कई इलाकों में बादल छाए रहने की आशंका है। चंद्रमा के न दिखने पर ज्योतिषाचार्य ने शिव मंदिर में मानसिक दर्शन का उपाय बताया है। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला उपवास रख रही हैं। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग रहेगा।

रायपुर में कब निकलेगा चांद

आज करवा चौथ का पावन पर्व है। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रख रही हैं। रायपुर में आज रात 8:18 मिनट पर चांद निकलेगा। छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में भी चंद्रोदय का समय तय हो चुका है।

When the moon will be visible in Raipur, and what to do if clouds obscure it
करवा चौथ चंद्रोदय का समयसोर्स - सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ में चंद्रोदय का समय

अनुमानित समय के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बलरामपुर में चांद दिखेगा। बलरामपुर में रात 8:02 मिनट पर चांद निकलने की उम्मीद है। अंबिकापुर में रात 8:03 मिनट पर चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं। कोरबा में रात 8:06 मिनट पर चांद नजर आ सकता है। जगदलपुर में रात 8:17 से 8:42 के बीच चांद दिखेगा।

बादल छाए तो क्या करें उपाय

इस बार चक्रवात के असर से कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। ज्योतिषाचार्य ने खास सलाह दी है। यदि चंद्रमा के दर्शन न हों तो शिव मंदिर जाएं। भगवान शिव और गणेश जी के मानसिक दर्शन करें। भगवान शिव की जटाओं में चंद्रदेव विराजमान हैं। उनके दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलें।

How to break your fast if the sky is cloudy
Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

सरगी और पूजा की परंपरा

व्रत की शुरुआत सुबह सरगी खाने से होती है। सास अपनी बहू को सरगी देती हैं जिसमें फल और मिठाइयां होती हैं। महिलाएं दिनभर भूखी रहकर शाम को पूजा करती हैं। करवा चौथ माता और गणेश जी की कथा सुनी जाती है। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है। महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाकर सोलह शृंगार करती हैं।

How to break your fast if the sky is cloudy
चक्रवात अर्नब का अलर्ट: रायपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Navbharat Live
navbharatlive.com