खारुन लबालब, रायपुर में आज नहीं निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, अब 28 सितंबर को होगा आयोजन

Ganesh Visarjan Jhanki : रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी अब 27 सितंबर की जगह 28 सितंबर की रात 8 बजे निकलेगी। खारून नदी के बढ़े जलस्तर के चलते फैसला बदला गया है। सुरक्षा में 1000 जवान तैनात रहेंगे।
Ganesh Idol Immersion Procession
गणेश विसर्जन झांकी सोर्स : AI जेनरेट
Published on: 
Updated on: 

Raipur Ganesh Visarjan Ganesh Jhanki : राजधानी में गणेश उत्सव के अंतिम चरण में मौसम और नदी के जलस्तर ने कार्यक्रम का शेड्यूल बदल दिया है। रविवार 27 सितंबर की रात निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकी अब सोमवार 28 सितंबर को निकलेगी।

खारून नदी के उफान और राजनांदगांव में लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गणेश उत्सव समितियों के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया है। सोमवार रात 8 बजे से शहर में झांकियों का सिलसिला शुरू होगा।

शारदा चौक से शुरू होगा झांकियों का सफर

विसर्जन झांकियां इस बार भी अपने पारंपरिक रास्ते से ही गुजरेंगी। शारदा चौक से शुरुआत के बाद झांकियां जयस्तंभ चौक, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार और कंकाली तालाब होते हुए पुरानी बस्ती थाना चौक पहुंचेंगी।

इसके बाद लाखेनगर चौक और सुंदरनगर से होते हुए झांकियां महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड तक जाएंगी। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया है।

ड्रोन से निगरानी, ट्रकों की एंट्री पर रोक

पूरे झांकी मार्ग पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। लाखेनगर चौक से महादेवघाट रिंग रोड तक यातायात वन-वे रहेगा। झांकी के दौरान शहर में ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

सदर बाजार क्षेत्र के जर्जर भवनों को देखते हुए यहां डीजे और साउंड सिस्टम का बेस तथा वाइब्रेशन मोड बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था की है।

43 अस्थायी विसर्जन कुंड

सामान्य तालाबों में विसर्जन करने पर चालान की कार्रवाई होगी। श्रद्धालुओं को नगर निगम की ओर से बनाए गए 43 अस्थायी विसर्जन कुंडों या महादेवघाट विसर्जन कुंड में ही प्रतिमा विसर्जित करनी होगी।

Ganesh Idol Immersion Procession
Mumbai Ganesh Visarjan: मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुआ विवाद, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com