छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, रविवार को पड़ेंगे कई बड़े त्योहार

Chhattisgarh Public Holiday 2027: सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अगले साल कुल 15 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। राज्यपाल के नाम से जारी अधिसूचना पर आदेश जारी किया गया।
chhattisgarh news, chhattisgarh Public Holiday 2027,
छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 2027 में कुल 15 सार्वजनिक अवकाश घोषित।

  • अधिसूचना पर 27 अक्टूबर को आदेश जारी।

  • कई प्रमुख राष्ट्रीय पर्व और धार्मिक त्योहार रविवार को।

  • कर्मचारियों को अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिल सकेगा।

Chhattisgarh Public Holiday Calendar 2027: नए साल में सरकारी छुट्टियों की योजना बनाने वालों के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2027 का शासकीय अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अगले साल कुल 15 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। राज्यपाल रमेन डेका के नाम से जारी इस अधिसूचना पर 27 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया। अधिसूचना पर विभागीय सचिव अविनाश चंपावत के हस्ताक्षर हैं।

chhattisgarh news, chhattisgarh Public Holiday 2027,
कांकेर में 23 करोड़ के कामों पर नए कलेक्टर की रोक, 150 करोड़ का टीनाशेड घोटाला चर्चा में

स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद रविवार को

वर्ष 2027 में कई प्रमुख राष्ट्रीय पर्व और धार्मिक त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों पर पड़ेगा। कैलेंडर के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, विजयादशमी और गुरु नानक जयंती रविवार को पड़ेंगे। इन अवसरों पर अलग से अतिरिक्त अवकाश नहीं मिलेगा। खास बात यह है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद एक ही दिन पड़ रहे हैं। वहीं, 10 अक्टूबर को विजयादशमी और 14 नवंबर को गुरु नानक जयंती रविवार के दिन मनाई जाएगी। ऐसे में त्योहारों के बावजूद कर्मचारियों को अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिल सकेगा।

chhattisgarh news, chhattisgarh Public Holiday 2027,
चक्रवात अर्नब का अलर्ट: रायपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कुछ महत्वपूर्ण अवसर शनिवार को

साल 2027 में कुछ महत्वपूर्ण अवसर शनिवार को भी पड़ रहे हैं। इनमें संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, महात्मा गांधी जयंती और क्रिसमस शामिल हैं। शनिवार को पड़ने वाले इन अवसरों पर छुट्टी का लाभ संबंधित कार्यालयों की साप्ताहिक कार्यप्रणाली पर निर्भर करेगा। दूसरी ओर दीपावली 29 अक्टूबर 2027 को शुक्रवार के दिन पड़ेगी। ऐसे में त्योहार के दौरान कर्मचारियों को सप्ताहांत के साथ छुट्टी की योजना बनाने का अवसर मिल सकता है।

सरकार ने 1 अप्रैल 2027 को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के लिए अवकाश भी निर्धारित किया है। हालांकि, यह छुट्टी सभी सरकारी कार्यालयों पर लागू नहीं होगी। यह केवल बैंकों और कोषागारों के लिए निर्धारित की गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी यह कैलेंडर सरकारी कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों के लिए भी उपयोगी है। इससे लोग पहले से अपने पारिवारिक कार्यक्रमों, यात्राओं और अन्य जरूरी कामों की योजना बना सकेंगे। हालांकि, कई बड़े त्योहारों के रविवार को पड़ने से अगले साल सार्वजनिक छुट्टियों का लाभ सीमित रहने की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com