
धान की खरीदी 31 जनवरी 2027 तक चलेगी। कैबिनेट में 1 नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इसके उद्घाटन सत्र, राज्य अलंकरण समारोह और समापन समारोह की रूपरेखा तय हो सकती है। बता दें कि इससे पहले कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को हुई थी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में निरंतर 25 वर्ष पूर्ण होने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है।