छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: IAS आशीष टिकरिहा को मिला जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार

New Public Relations Director Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ शासन ने आईएएस अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के साथ जनसंपर्क विभाग के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
IAS Ashish Tikariha Gets Additional Charge of Public Relations
IAS आशीष टिकरिहासोर्स : AI जेनरेट
Published on: 
Updated on: 

IAS Ashish Tikariha Appointment New Public Relations : छत्तीसगढ़ शासन ने एक नया प्रशासनिक आदेश जारी किया है। इसके तहत आईएएस अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें उनके मौजूदा दायित्वों के साथ जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

नया प्रशासनिक आदेश

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश दिया है। महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से यह आदेश जारी हुआ। आदेश के अनुसार अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को नई जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वे अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

IAS Ashish Tikariha Gets Additional Charge of Public Relations
सामान्य प्रशासन विभाग ऑडरसोर्सः सोशल मीडिया

कौन हैं आशीष कुमार टिकरिहा

आशीष कुमार टिकरिहा साल 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। अब उन्हें इस जिम्मेदारी के साथ जनसंपर्क विभाग के संचालक पद की कमान भी मिली है।

विभाग में फेरबदल

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर यह एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। उप सचिव अन्वेष घृतलहरे के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी हुआ है। इस नियुक्ति से सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में तेजी आने की उम्मीद है। राज्य के कई विभागों को इस आदेश की प्रति सूचनार्थ भेजी गई

IAS Ashish Tikariha Gets Additional Charge of Public Relations
भिलाई में 500 घरों की बत्ती गुल, खंभे पर 5 फीट का सांप देखकर उड़े सबके होश!
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com