

आज भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती।
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम।
मुख्यमंत्री विष्णदेव साय, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी हुई शामिल।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े।
BJP President Nitin Navin Chhattisgarh Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज धरमजयगढ़ में अयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। दरअसल उनका हेलिकॉप्टर तय स्थान पर लैंड नहीं हो सका है। जिसके चलते वे वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े। दशहरा मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधन में नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का जिक्र किया। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, लेकिन कम विजिबिलिटी के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान के जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाने के चलते नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है।
इसके साथ ही राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उनकी सहभागिता नहीं हो सकेगी। जिंदल एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया था।
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वर्चुअल कहा कि 2014 में देश के करीब सवा सौ जिले माओवाद, नक्सलवाद से पीड़ित थे। हर साल हिंसा की सैकड़ों घटनाएं होती थी। इन घटनाओं में हजारों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उस समय की सरकारों ने आदिवासी भाई-बहनों को उनके नसीब पर छोड़ दिया था। तब की सरकारें ऐसे ही मुखदर्शक बनी रहती थी।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2014 में देश के करीब सवा सौ जिले माओवाद, नक्सलवाद से पीड़ित थे। हर साल हिंसा की सैकड़ों घटनाएं होती थी। इन घटनाओं में हजारों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इनमें बहुत बड़ी संख्या हमारे आदिवासी भाई बहनों की थी। लेकिन माओवाद, नक्सलवाद प्रभावित लोगों को, उस सरकारों के द्वारा, उस जमाने में, इन मेरे भाई-बहनों को उनके नसीब पर छोड़ दिया गया था। उनके अधिकार छीन लिए गए थे और सब मुंह पर ताला लगाकर बैठे थे। सब चुप रहते थे। आप हैरान हो जाएंगे। मेरे इन जनजातीय समाज के भाई बहनों को मतदान तक नहीं करने दिया जाता था। तब की सरकारें ऐसे ही मुखदर्शक बनी रहती थी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है। भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। वीर नारायण सिंह, गैंद सिंह और वीर गुंडाधुर के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकताा है। तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, बुद्धू भगत, टंट्या भील और लक्ष्मण नायक सहित देशभर के जनजातीय नायकों को किया नमन। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान ने देश की आजादी की लड़ाई को मजबूती दी।