Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ पेट्रोल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया पहला हस्तलिखित बजट
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का दूसरा बजट पेश करते हुए आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने इसके लिए पेट्रोल पर लगने वाले वैट में एक रुपए की छूट देने की घोषणा की है।
- Written By: आकाश मसने
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का दूसरा बजट पेश करते हुए आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने इसके लिए पेट्रोल पर लगने वाले वैट में एक रुपए की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट एक अप्रैल से लागू होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू है। आज विधानसभा में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया। यह बजट 100 पृष्ठों को है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
Explainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि “छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक पहल, आज विधानसभा में राज्य का पहला हस्तलिखित बजट पेश किया। 100 पृष्ठों का यह बजट परंपरा और मौलिकता की नई मिसाल है।”
छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक पहल
आज विधानसभा में राज्य का पहला हस्तलिखित बजट पेश किया। 100 पृष्ठों का यह बजट परंपरा और मौलिकता की नई मिसाल है।#CG_की_प्रGATI_का_बजट pic.twitter.com/Ycf5Pd2tQN — OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) March 3, 2025
नई परंपरा की शुरुआत
अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
जल जीवन मिशन के लिए 4,500 करोड़ रुपए
इसके अलावा बजट में पेयजल व्यवस्था के लिये बनाई गई जल जीवन मिशन योजना के लिए 4,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। राजनांदगांव, जगदलपुर, कोण्डागांव, बालोद, महासमुंद व बिलासपुर में जिला उद्योग कार्यालय भवन, न्यायिक प्रक्रिया को सरल और तेज़ बनाने के लिये न्यायालयों के डिजिटलीकरण का प्रावधान भी किया गया है।
छत्तीसगढ़ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
तीर्थ यात्रा योजना पर होगा खर्च
सरकार तीर्थ यात्रा योजना पर खर्च करेगी। इसके अंतर्गत हरिद्वार, पुरी, द्वारिका, श्रवणबेलगोला, सारनाथ, शबरीमाला, वैष्णोदेवी, स्वर्णमंदिर इत्यादि धार्मिक स्थानों की यात्रा कराई जाएगी।
