Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से तीन छात्रों की मौत, एक घायल

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे तथा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों और घायल को अस्पताल भेजा।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ट्रैक्टर के पलटने से तीन स्कूली छात्रों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जिले के कुरूद क्षेत्र के अंतर्गत चर्रा गांव के करीब ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार मोंगरा गांव निवासी प्रीतम चंद्राकर (16), मयंक ध्रुव (16) और चर्रा गांव निवासी होनेंद्र साहू (14) की मौत हो गई तथा बानगर गांव निवासी अर्जुन यादव घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों लड़के स्कूल न जाकर प्रीतम के ट्रैक्टर में सवार होकर कुरूद गांव की ओर गए थे। ट्रैक्टर प्रीतम चला रहा था। पुलिस ने आगे बताया कि वापसी के दौरान जब वह चर्रा गांव के करीब पहुंचे तब एक तालाब के करीब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर में दबकर तीन लड़कों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे तथा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों और घायल को अस्पताल भेजा। घायल अर्जुन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतकों के गांव में सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। घटना के बाद चर्रा गांव में मातम पसरा हुआ है। बहरहाल, कुरुद पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!

कुरुद थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के चर्रा गांव का है। मोगरा निवासी प्रीतम चंद्राकर, मयंक ध्रुव, चर्रा निवासी हुनेंद्र साहू और बानगर निवासी अर्जुन यादव चारों प्रीतम के घर की ट्रैक्टर लेकर घूमने निकले थे। सभी चर्रा गांव से होते हुए तेज रफ्तार से कृषि महाविद्यालय की ओर जा रहे थे। वहां से वापस लौटते समय चर्रा गांव से 100 मीटर पहले कट मारते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com