मरवाही वन क्षेत्र में 54 हाथियों का दल, स्कूलों को अलर्ट, खतरे वाले इलाकों में छुट्टी के निर्देश

Chhattisgarh Elephant Terror: मरवाही वन क्षेत्र में 54 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसे देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
chhattisgarh news, Chhattisgarh elephant terror,
मरवाही वन क्षेत्र(सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गांवों और स्कूलों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता।

  • मरवाही वन क्षेत्र में 54 हाथियों का दल कर रहा विचरण।

  • जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को सावधानी बरतने के दिए निर्देश।

  • प्रशासन ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील।

Chhattisgarh Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हाथियों की बड़ी मौजूदगी ने वन क्षेत्र से लगे गांवों और स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मरवाही वन क्षेत्र में 54 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसे देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के मुताबिक, हाथियों की मौजूदगी के आसपास स्थित विद्यालयों में जरूरत पड़ने पर अवकाश घोषित कर बच्चों को सुरक्षित घर भेजने को कहा गया है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

chhattisgarh news, Chhattisgarh elephant terror,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा रद्द, वर्चुअली शामिल होकर सूरजपुर को दी 208 करोड़ 20 लाख रुपए की बड़ी सौगात

जंगल और पगडंडियों से आने-जाने पर रोक

शिक्षकों को वन विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही बच्चों को जंगल और पगडंडियों वाले रास्तों से स्कूल आने-जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों को भी हाथियों की मौजूदगी के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और बच्चों को हाथियों के नजदीक जाने से रोकने की सलाह दी गई है।

chhattisgarh news, Chhattisgarh elephant terror,
कवर्धा में कुपोषण से 5 बैगा बच्चों की मौत का दावा, दीपक बैज बोले- प्रशासन ने दबाया मामला

बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर

54 हाथियों के एक साथ विचरण को देखते हुए स्कूलों में सतर्कता बरतने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विद्यालयों को वन विभाग के साथ तालमेल बनाकर बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com