-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Death Toll In Chhattisgarh Balrampur Accident Rises To 8
बलरामपुर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8, खाई में समा गई थी कार
- Written By: रीना पंवार
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से देर रात एक ओर शव बरामद किया गया। साथ ही वाहन चालक की भी मौत हो गई, जिससे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

घटनास्थल पर तालाब में गिरी कार (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीती शनिवार रात एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के तालाब में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को लेकर पुलिस ने रविवार को बताया कि घटनास्थल से देर रात एक ओर शव बरामद किया गया। साथ ही वाहन चालक की भी मौत हो गई जिससे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मरने वाले लोगों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”शनिवार देर रात दुर्घटना स्थल से एक और शव बरामद किया गया। इसके साथ ही वाहन चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जिससे घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।”
सूरजपुर जिले की ओर जा रहे थे कार सवार
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ा बगीचा मुख्य मार्ग पर स्थित लडुआ मोड़ पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे के बीच हुआ। हादसे में लडुआ मोड़ पर एक एसयूवी तालाब में गिर गई जिससे उसमें सवार एक महिला और एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। वाहन में सवार सभी लोग बलरामपुर जिले के लरिमा गांव के निवासी थे जो घटना के वक्त पड़ोसी सूरजपुर जिले की ओर जा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Chhattisgarh Naxal: नारायणपुर में नक्सली साजिश नाकाम, BSF ने बरामद किया हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा
क्यों चर्चा में हैं DSP कल्पना वर्मा… छत्तीसगढ़ सरकार ने इनके खिलाफ क्या कर दिया? जानें पूरा मामला
‘सतनामी होकर गाय काट रहे…’, कथावाचक के बोल पर छत्तीसगढ़ में बवाल, FIR दर्ज, मांगी माफी
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को 5 दिन की रिमांड, पूर्व CM बोले- याद रहेगा तोहफा
पुलिस को देर रात मिला एक और शव
हादस उस वक्त हुआ जब कार लडुआ मोड़ के करीब पहुंची। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर तालाब में समा गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में तालाब से छह शव निकाले गए, जबकि चालक की सांसे चल रही थी जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात घटनास्थल ने एक और शव बरामद किया गया जबकि कार के चालक ने भी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : करंट लगने से तीन युवक जान गंवाए, एक की हालत गंभीर
मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी को मशीन की मदद से तालाब से बाहर निकलवा दिया है। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की पहचान संजय मुंडा (35), उनकी पत्नी चंद्रवती (35), उनकी बेटी कीर्ति (आठ), उनके पड़ोसी मंगल दास (19), भूपेंद्र मुंडा (18), बालेश्वर (18) और उदयनाथ (20) तथा चालक मुकेश दास (26) के रूप में हुई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Death toll in chhattisgarh balrampur accident rises to 8
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














