NMDC Bharti: बचेली में आंदोलन खत्म, 30 अक्टूबर को हैदराबाद में होगी बैठक

Dantewada NMDC Bharti Protest Latest Update : बचेली में एनएमडीसी भर्ती को लेकर 4 दिनों से जारी आंदोलन सांसद महेश कश्यप की पहल पर समाप्त हुआ। अब 30 अक्टूबर को हैदराबाद मुख्यालय में अहम चर्चा होगी।
NMDC Recruitment Age Limit Issue
एनएमडीसी भर्ती विरोधसोर्स सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

NMDC Recruitment Age Limit Issue : बचेली में एनएमडीसी भर्ती को लेकर चल रहा युवाओं का धरना चार दिन बाद समाप्त हो गया। बस्तर सांसद महेश कश्यप की मौजूदगी में प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई है।

युवाओं ने डेढ़ साल से लंबित एल-1 (L-1) और एल-2 (L-2) पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर आवाज उठाई थी। इस मामले में अब 30 अक्टूबर को हैदराबाद मुख्यालय में उच्च स्तर पर बैठक होगी। आंदोलन खत्म होने के बाद बचेली और किरंदुल दोनों जगहों पर राहत की सांस ली गई है।

एनएमडीसी भर्ती आंदोलन खत्म

बचेली में पिछले चार दिनों से युवा लगातार धरने पर बैठे हुए थे। युवाओं का यह गुस्सा डेढ़ साल से रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया के कारण फूटा था। आवेदन फॉर्म भरने के बाद भी परीक्षा या आगे की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी। इससे युवाओं की उम्र सीमा निकलने का बड़ा खतरा बन गया था। सांसद महेश कश्यप के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार धरना समाप्त हो गया।

NMDC Bharti Andolan Latest Update
एनएमडीसी भर्ती विरोधसोर्स - नवभारत

हैदराबाद में होगी बैठक

प्रबंधन के साथ हुई लंबी चर्चा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल के गठन का निर्णय लिया गया है। यह प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद स्थित एनएमडीसी मुख्यालय जाएगा। वहां के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने युवाओं की सभी प्रमुख मांगें रखी जाएंगी। इसके लिए 30 अक्टूबर तक की समय सीमा तय की गई है।

उम्र सीमा पर फंसा पेंच

भर्ती में हो रही इस भारी देरी के कारण कई युवाओं की उम्र निकल रही है। युवाओं का सवाल है कि देरी प्रबंधन के कारण हुई तो नुकसान वे क्यों उठाएं। सांसद महेश कश्यप ने आवेदन के समय की उम्र मानने का भरोसा दिया है। हालांकि, प्रबंधन की तरफ से इस पर अभी तक कोई लिखित मुहर नहीं लगी है।

NMDC Recruitment Age Limit Issue
छत्तीसगढ़ को तीन नए ट्रेनों की बड़ी सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने MP बृजमोहन को पत्र लिखकर दी जानकारी

राजनीतिक दलों का समर्थन

इस आंदोलन को स्थानीय स्तर पर कई राजनीतिक दलों और नेताओं का समर्थन मिला था। कांग्रेस नेत्री तुलिका कर्मा ने भी भर्ती में हो रही देरी पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है। स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भी युवाओं की इस मांग का पूरा समर्थन किया।

युवाओं की नजरें टिकीं

धरना भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन युवाओं की निगाहें अब 30 अक्टूबर पर टिकी हैं। हैदराबाद मुख्यालय में होने वाली इस बैठक से ही भविष्य का रास्ता साफ होगा। यदि सकारात्मक फैसला नहीं आया तो युवा फिर से आंदोलन कर सकते हैं। फिलहाल सभी को मुख्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार है।

NMDC Recruitment Age Limit Issue
नाबालिग छात्राओं से स्कूल में छेड़छाड़, दुर्ग पुलिस को बच्चों ने बताई आप बीती, बोलीं- धमकी देता था संचालक
Navbharat Live
navbharatlive.com