छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु का असर : 15 जिलों में यलो अलर्ट, तापमान में गिरावट और झमाझम बारिश के आसार

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है।
Chhattisgarh Weather
छत्तीसगढ़ मौसमसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चक्रवाती तूफान मुरासु का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है।

  • मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

  • कल यानी 4 नवंबर को भी 15 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।

  • इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

  • राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Chhattisgarh Weather News : छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया है। चक्रवाती तूफान मुरासु के कारण राज्य में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया।

दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

तूफान के प्रभाव से राज्य में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को 15 जिलों में यलो अलर्ट रखा है। खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarh Weather
तस्वीर सौरभ की तो कभी नाम अजंता मेंडिस! फर्जी पासपोर्ट के सहारे इंडोनेशिया में छिपा था महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर

आंध्र प्रदेश से टकराया मुरासु तूफान

'अर्नब' तूफान के ठीक चार दिन बाद 'मुरासु' तट से टकराया। यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास टकराया था। इस दौरान वहां 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तटीय इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी चक्रवात की नमी अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच रही है।

रायपुर और जगदलपुर का मौसम हाल

राजधानी रायपुर में सोमवार से ही आसमान में बादल छाए हैं। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में 22 मिमी बारिश दर्ज हुई। पेण्ड्रा रोड में सबसे कम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Chhattisgarh Weather
पंचायतों का खजाना खाली, 30 करोड़ के भुगतान के लिए कटोरा लेकर सड़क पर उतरे गरियाबंद के सरपंच