जलप्रलय का खतरा! महानदी का जलस्तर बढ़ा,गंगरेल के 10 गेट खुले, बालोद में स्कूल बंद

Chhattisgarh Heavy Rain : भारी बारिश के कारण गंगरेल बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं। पानी के तेज बहाव से निचले इलाकों में खतरा बढ़ा है और बालोद जिले के स्कूल बंद हैं।
10 Gates of Gangrel Dam Opened
गंगरेल बांधसोर्स : सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Chhattisgarh Weather Report : छत्तीसगढ़ में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। धमतरी के गंगरेल बांध में पानी की भारी आवक हुई है। जलस्तर बढ़ने से बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं। बालोद जिले में सुरक्षा के लिहाज से स्कूल बंद रहे। स्थगित परीक्षाओं के लिए विभाग अलग से आदेश जारी करेगा।

गंगरेल बांध के खोले गए 10 गेट

धमतरी जिले में लगातार बारिश हो रही है। कैचमेंट एरिया से भारी मात्रा में पानी पहुंच रहा है। गंगरेल बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। विभाग ने अतिरिक्त पानी निकालने का फैसला लिया। बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं। पानी का बहाव अब बहुत तेज हो गया है।

निचले इलाकों में अलर्ट जारी

बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। महानदी में जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना है। आसपास के नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जल संसाधन विभाग की टीम तैनात है। तटीय इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।

बालोद में सभी स्कूल रहे बंद

बालोद जिले में भी भारी बारिश जारी है। लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया। 25 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला हुआ। शासकीय और निजी दोनों तरह के स्कूल बंद रहेंगे।

10 Gates of Gangrel Dam Opened
रायपुर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ संपत्ति अटैच

परीक्षाओं के लिए जारी होगा नया आदेश

बारिश के कारण शैक्षणिक गतिविधियां रुक गई हैं। जिन स्कूलों में परीक्षा होनी थी, उन्हें टाल दिया गया है। परीक्षाओं के लिए अलग से नया आदेश जारी होगा। अभिभावकों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की सलाह है। प्रशासन जल्द ही नई तारीखों का ऐलान करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com