Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आदिवासी युवक से मारपीट के मामले में भाजपा विधायक कृष्णा शाहू के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

दशहरा उत्सव के दौरान एक आदिवासी युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस केस में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 16, 2024 | 02:02 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सत्ताधारी भाजपा के एक विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप हैं कि विधायक ईश्वर साहू के बेटे ने दशहरा उत्सव के दौरान एक आदिवासी युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 13 अक्टूबर को साजा पुलिस थाना क्षेत्र के चेचानमेटा गांव में दशहरा उत्सव के दौरान हुई थी। घटना के बाद मंगलवार को कृष्णा साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कृष्णा साहू विधायक ईश्वर साहू के बेटे हैं जो भाजपा से साजा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस मामले को लेकर पीड़ित 18 वर्षीय मनीष मंडावी ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह एक विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा था तब कृष्णा साहू और उसके आठ-नौ दोस्तों ने उसके साथ न केवल गाली-गलौज की बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।

विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहा था पीड़ित

मनीष मंडावी के दोस्त राहुल ध्रुव और कृष्णा साहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मंडावी ने स्थिति बिगड़ते देख दोनों को शांत करने की कोशिश की थी। इस बात से कृष्णा साहू भड़क गया और उसने अपने दोस्तों के साथ पहले मंडावी को गालियां दी और फिर उसके साथ मारपीट भी की। दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने मनीष को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंडावी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप

इस बीच, स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों ने प्रशासन पर मामले को दबाने और पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जानबूझकर मामले को दर्ज करने में देरी की।

सांप्रदायिक हिंसा में हुई थी भाजपा नेता के बेटे की हत्या

आपको बता दें कि पिछले साल 8 अप्रैल को साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इस हिंसा में ईश्वर साहू के एक अन्य बेटे 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर तब भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही भाजपा ने विधानसभा चुनाव में साजा सीट से मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को चुनाव में उतारा था। भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने इस चुनाव में तत्कालीन मंत्री और कांग्रेस के प्रभावशाली कांग्रेस नेता रवींद्र चौबे को हराया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Case of assault registered against bjp mla son in bemetara chhattisgarh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2024 | 02:00 PM

Topics:  

  • Chhattishgarh
  • Dussehra

सम्बंधित ख़बरें

1

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को 5 दिन की रिमांड, पूर्व CM बोले- याद रहेगा तोहफा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.