डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39.33 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने उत्तराखंड से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhilai Fraud News: भिलाई के नेहरू नगर निवासी राजेश चौरसिया से डाटा एंट्री का काम दिलाने, करप्ट डाटा रिकवर करने और सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर कुल 39 लाख 33 हजार 560 की धोखाधड़ी की है।
Durg Fraud news, Durg crime news,
पुलिस हिरासत में दो आरोपी(सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • डाटा रिकवरी और सॉफ्टवेयर के नाम पर खातों में जमा कराई रकम।

  • 2 जुलाई 2026 को दर्ज हुई शिकायत।

  • 16 अक्टूबर को पुलिस ने जारी की कार्रवाई की जानकारी।

  • दुर्ग पुलिस ने दोनों आरोपी को उत्तराखंड से किया गिरफ्तार।

Two Arrested From Uttarakhand in Fraud Case: ऑनलाइन नौकरी के नाम पर भरोसा जीतकर लाखों रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने भिलाई के नेहरू नगर निवासी 57 वर्षीय राजेश कुमार चौरसिया से डाटा एंट्री का काम दिलाने, करप्ट डाटा रिकवर करने और सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर कुल 39 लाख 33 हजार 560 रुपए की धोखाधड़ी की है। मामले में दुर्ग पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

इंडिया मार्ट के जरिए आरोपियों से हुआ था संपर्क

अक्टूबर 2025 में प्रार्थी राजेश कुमार चौरसिया से इंडिया मार्ट के माध्यम से मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। उन्हें नोएडा स्थित ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री का काम दिलाने का भरोसा दिया गया। इसके बाद कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर मेडिकल, स्टील कारोबार, कंस्ट्रक्शन और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित डाटा एंट्री का काम शुरू कराया गया।

Durg Fraud news, Durg crime news,
उस लड़के के कारण मैं जान दे रही हूं.., दुर्ग में युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बताई बॉयफ्रेंड की करतूत

काम के दौरान डाटा करप्ट होने की बात कहकर मांगे पैसे

आरोपियों ने काम के दौरान डाटा करप्ट होने की बात कही गई। डाटा रिकवर करने और उसे ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने का हवाला देकर प्रार्थी से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 39,33,560 रुपए जमा करवा कर ठगी कर ली।

2 जुलाई 2026 को पुलिस से कि शिकायत

लगातार रुपए मांगे जाने के बाद प्रार्थी को संदेह हुआ और उसने 2 जुलाई 2026 को पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

Durg Fraud news, Durg crime news,
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की 'WWE'! प्लेटफॉर्म पर जमकर चले लात-घूंसे, देखिए वीडियो

तकनीकी जांच से हल्द्वानी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से संबंधित तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण किया। इसी आधार पर आरोपियों की लोकेशन उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर राम निवास (42) और राहुल बिष्ट (23) को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

1. राम निवास (42 वर्ष), निवासी ग्राम मजहुवा गंगापुर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश। वर्तमान पता: त्रिमूर्ति मंदिर चौक के पास, कमलुआगांजा, थाना मुखानी, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उत्तराखंड।

2. राहुल बिष्ट (23 वर्ष), निवासी सर्वोदय कॉलोनी, फेस-03, हिम्मतपुर तल्ला, भगवानपुर, हल्द्वानी, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, उत्तराखंड।

Navbharat Live
navbharatlive.com