

4 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलेंगी विशेष ट्रेनें।
दोनों दिशाओं में कुल 9-9 फेरे में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें।
विशाखापत्तनम सहित कई स्टेशनों पर ठहराव।
त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन की सौगात।
Bastar Special Train Schedule: क्रिसमस और मकर संक्रांति के त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार्लापल्ली-ब्रह्मपुर-चार्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 07027 चार्लापल्ली-ब्रह्मपुर स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को 4 दिसंबर 2026 से 29 जनवरी 2027 तक चार्लापल्ली से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:13 बजे दुव्वाडा पहुंचेगी और 4:15 बजे रवाना होकर सुबह 11:35 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 07028 ब्रह्मपुर-चार्लापल्ली स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को 5 दिसंबर 2026 से 30 जनवरी 2027 तक दोपहर 1 बजे ब्रह्मपुर से रवाना होगी। यह उसी दिन शाम 6:40 बजे दुव्वाडा पहुंचेगी और 6:42 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार सुबह 7:30 बजे चार्लापल्ली पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव नलगोंडा, मिर्यालगुडा, सत्तेनपल्ली, गुंटूर, विजयवाड़ा, एलुरु, ताडेपल्लीगुडेम, राजमुंदरी, समालकोट, एलामंचिली, अनकापल्ली, दुव्वाडा, पेंडुर्थी, कोट्टावलसा, विजयनगरम, चिपुरुपल्ली, श्रीकाकुलम रोड, नौपाड़ा, पलासा, सोमपेटा और इच्छापुरम स्टेशनों पर रहेगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 3 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 लगेज एवं ब्रेक वैन कोच शामिल होंगे। रेलवे ने त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़ से बचने और सुविधाजनक यात्रा के लिए यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की है।
त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत देने की तैयारी की है। क्रिसमस और मकर संक्रांति के अवसर पर बस्तर के यात्रियों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के दौरान घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इससे यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।