बस्तर में देवी मां को चढ़ाया जाता है काला चश्मा, जंगलों की सलामती से जुड़ी है अनोखी परंपरा

Bastar Unique Culture: आमतौर पर देवी-देवताओं को फूल, नारियल, चुनरी और आभूषण अर्पित किए जाते हैं। लेकिन बस्तर की इस परंपरा में चश्मा विशेष स्थान रखता है।
Bastar Unique Culture, chhattisgarh news,
देवी बास्ताबुंदिन(सोर्स नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बस्तर में आस्था और प्रकृति के रिश्ते की अनोखी मिसाल।

  • देवी बास्ताबुंदिन को काला चश्मा चढ़ाने की परंपरा है प्रचलित।

  • श्रद्धालु देवी मां से जंगल और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।

  • जंगलों को बुरी नजर से बचाने के लिए निभाई जाती है यह परंपरा।

Unique Tadition with Nature in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में आस्था और प्रकृति के रिश्ते की एक अनोखी मिसाल देखने को मिलती है। यहां देवी बास्ताबुंदिन को काला चश्मा चढ़ाने की परंपरा प्रचलित है। आमतौर पर देवी-देवताओं को फूल, नारियल, चुनरी और आभूषण अर्पित किए जाते हैं। लेकिन बस्तर की इस परंपरा में चश्मा विशेष स्थान रखता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु देवी को चश्मा चढ़ाकर अपने गांव, जंगल और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।

देवी बास्ताबुंदिन से जुड़ी है परंपरा

आसपास रहने वालें ग्रामीणों के अनुसार कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के कोटमसर गांव में देवी बास्ताबुंदिन से जुड़ी इस परंपरा का उल्लेख मिलता है। यहां लगभग तीन साल के अंतराल पर जात्रा आयोजित होने की जानकारी सामने आई है। इस आयोजन में स्थानीय श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ शामिल होते हैं और देवी के समक्ष मन्नत मांगते हैं।

Bastar Unique Culture, chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CGPSC घोटाले में टामन सिंह सोनवानी की जमानत खारिज

देवी मां को चश्मा चढ़ाने की क्या है वजह

इस परंपरा की सबसे खास बात इसका प्रकृति से जुड़ा विश्वास है। स्थानीय लोग और मान्यता के अनुसार देवी की पूजा करने और उन्हें काला चश्मा अर्पित करने के पीछे जंगलों को बुरी नजर से बचाने तथा हरियाली बनाए रखने की कामना भी जुड़ी है। बस्तर के अनेक ग्रामीण समुदायों के जीवन में जंगलों की अहम भूमिका है। वनोपज, आजीविका और पारंपरिक जीवनशैली के लिए प्राकृतिक संसाधन महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में जंगलों की सलामती के लिए देवी से प्रार्थना करना प्रकृति के प्रति स्थानीय समाज के भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ में बस्तर की सांस्कृतिक परंपराएं अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जानी जाती हैं। यहां धार्मिक अनुष्ठान केवल पूजा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समुदाय की मान्यताओं और सामूहिक जीवन से भी जुड़े होते हैं। देवी बास्ताबुंदिन को काला चश्मा चढ़ाने की परंपरा भी इसी सांस्कृतिक विविधता का एक दिलचस्प उदाहरण है।

Bastar Unique Culture, chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादले, नई सूची जारी

सांस्कृतिक पहचान खास बनाती है यह परंपरा

हालांकि जंगलों को बुरी नजर से बचाने का विश्वास धार्मिक आस्था का विषय है। वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तथ्य नहीं। इस परंपरा के इतिहास, स्थानीय रीति-रिवाजों और इसके पीछे की मान्यताओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए ग्रामीणों और पुजारियों से बातचीत जरूरी है। बस्तर की यह परंपरा बताती है कि लोकआस्था के अलग-अलग रूप किसी क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को किस तरह खास बनाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com